spot_img

BHIWANDI : स्कूल की इमारत तोडने से रहवासियों को सांस लेने में तकलीफ

भिवंडी : भिवंडी निजामपुर शहर महानगर पालिका द्वारा संचालित कचहरी पाड़ा की जर्जर स्कूल पर तोड़क करवाई के दौरान मज़दूर की मौत के बाद अब इस से उड़ने वाली धूल से रहवासियों का जीना हराम हो गया है। जय से मनपा के खिलाफ़ इस छेत्र के रहवासियों में जबरदस्त आक्रोश फैला हुआ है।
बता दें कि कचहरी पाड़ा स्थित मनपा उर्दू स्कुल नंबर 22/62 की जर्जर अवस्था के कारण इसे तोड़ने का काम किया जा रहा,लेकिन यह सुरक्षा इंतजाम को लेकर भारी अभाव है, जिस कारण इसको तोड़ने के दौरान गिरने से एक मज़दूर को अपनी जान गवानी पड़ी थी। इस के बाद भी मनपा ने इससे कोई सबक नहीं लिया,बल्कि अब मनपा अधिकारी द्वारा सांठगांठ कर पॉकलेन से बिना किसी सुरक्षा इंतजाम और धूल मिट्टी से रहवासियों के बचाव के लापरवाही से तोड़ा जा रहा है जिस से क्षेत्र में रहने वालों को सांस लेने में भारी दिक्कत और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही उनके स्वास्थ के लिए भी बड़ी समस्या उत्पन हो रही है। इस संदर्भ में ठेकेदार का कहना की प्रदूषण हो या जान जाए इसे अविलंब तोड़ने का आदेश मनपा ने दे रखा है। ऐसे में ये सवाल उठना लाज़मी है कि मनपा के अधिकारी ऐसे ठेकेदार पर कार्रवाई करने के बजाय उसकी हरकतों पर क्यों पर्दा डालने में लगे हैं ? जिसकी जांच की मांग स्थानिकों द्वारा की जा रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles