
बिजली चोरों में मचा हड़कंप
भिवंडी: (Bhiwandi) भिवंडी में बिजली आपूर्ति का ठेका लेने वाली टोरेंट पावर कंपनी बिजली चोरों के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है। टोरेंट पावर कंपनी ने मार्च महीने के अंतिम सप्ताह में पांच लोगों के खिलाफ दस लाख रुपए की बिजली चोरी का मामला दर्ज किया गया है।
बतादें कि बिजली चोरी की गतिविधियां शहर के अलग-अलग हिस्सों में की गई हैं। पिरानी पाड़ा शांतिनगर के बिजली उपभोक्ता खान व बिजली उपभोक्ता बाबा खान, समीर कुदरूस शेख, तबसून शेख ने 1546 बिजली यूनिट चोरी कर 26 हजार 377 रुपए की बिजली चोरी की। जबकि नागांव गायत्री नगर के उपभोक्ता शिवप्रसाद कंठे और उपभोक्ता नितिन सुभाष नवबंदे ने वर्ष के दौरान 7652 बिजली यूनिट का उपयोग कर एक लाख 46 हजार 291 रुपए की बिजली चोरी की। एक साल के लिए खोनी गांव में समर्थ कृपा निवास के तुषार गजानन पाटिल, ज्ञानेश्वर गजानन पाटिल ने 17240 बिजली यूनिट का उपयोग कर 4 लाख 44 हजार 460 रुपए की बिजली चोरी की गई। खुलासा हुआ है कि रोशनबाग इलाके के रॉयल गार्डन भवन में रहने वाले शगीर अंसारी, वकील अंसारी व नाजिमा मेहताब आलम ने 9051 बिजली यूनिट चोरी कर एक लाख 76 हजार 64 रुपए की बिजली चोरी की। जबकि कुरैशी नगर कसाईवाड़ा के बिजली उपभोक्ता हुसैन अहमद मुस्तफ अहमद, सैफ हुसैन कुरैशी,इराफ कुरैशी ने चोरी की बिजली को जोड़कर 2 लाख 8 हजार 158 रुपए की बिजली चोरी की। टोरेंट पावर कंपनी के अधिकारियों द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर शांतिनगर पुलिस ने 10 लाख 1 हजार 350 रुपए की बिजली चोरी के मामले दर्ज किए है।


