spot_img

Bhiwandi : भिवंडी कृषि उत्पन्न बाजार समिति चुनाव में भाजपा-शिवसेना महागठबंधन की जीत

केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल और शिवसेना के उपनेता प्रकाश पाटिल की रणनीति को मिली सफलता

भिवंडी : भिवंडी कृषि उत्पन्न बाजार समिति (एपीएमसी) में भाजपा-शिवसेना-श्रमजीव संगठन गठबंधन ने पूर्ण बहुमत हासिल कर बाजार समिति पर अपना दबदबा बनाए रखा है। केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल और शिवसेना के उपनेता प्रकाश पाटिल की रणनीति के कारण महाविकास आघाड़ी को हार का सामना करना पड़ा है। चुनाव में बीजेपी-शिवसेना गठबंधन ने 18 में से 10 सीटों पर जीत हासिल की है।

भिवंडी कृषि उत्पन्न बाजार समिति के पिछले चुनाव में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुनी गई थी। केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल के नेतृत्व में बीजेपी ने पिछला चुनाव जीता था। हालांकि इस साल राज्य स्तर पर शिवसेना-बीजेपी गठबंधन के चलते भिवंडी बाजार समिति का चुनाव एक साथ लड़ने का फैसला किया गया। इस चुनाव को लेकर केंद्रीय राज्य मंत्री कपिल पाटिल और शिवसेना के उपनेता प्रकाश पाटिल ने बैठक कर सीटों का बंटवारा किया, बाकी पार्टियों ने महाविकास आघाड़ी से चुनाव लड़ा था। नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद गठबंधन के चार उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिए गए। कल संपन्न हुए एपीएमसी चुनाव में 98 फीसदी वोटिंग हुई। भिवंडी में शनिवार को मतगणना शुरू होने के बाद भाजपा-शिवसेना-श्रमजीवी गठबंधन महायुति के उम्मीदवार शुरू से ही आगे चल रहे थे। अंत में, गठबंधन ने 18 में से 10 सीटें जीतीं। जबकि महाविकास अघाड़ी को महज 8 सीटें मिली है। भाजपा-शिवसेना गठबंधन श्रीराम पाटिल, सुरेश कोलपे, ख्वाजा शेख, विकास देसले निर्विरोध विजयी हुए, इसी के साथ मोहन मनेरा, विष्णु पाटिल, ज्ञानेश्वर पवार, सचिन पाटिल, मनेश म्हात्रे, सागर देसक आदि ने इस चुनाव में जीत दर्ज की है। केंद्रीय पंचायती राज राज्य मंत्री कपिल पाटिल और प्रकाश पाटिल ने विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है।

Explore our articles