spot_img

BHIWANDI : बिहार का हत्यारा भिवंडी में गिरफ्तार

निजामपुर पुलिस ने आरोपी को पकड़कर बिहार पुलिस को सौंपा

भिवंडी : बिहार के भागलपुर इलाके में लूटपाट व हत्या को अंजाम देकर भिवंडी में रह रहे आरोपी को निजामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर बिहार पुलिस के सुपुर्द कर दिया है,जो पिछले एक वर्षो से अपना नाम व पहचान छिपाकर स्थानीय खाड़ीपार इलाके में रहता था। पुलिस के अनुसार बिहार के भागलपुर जिले के नाथनगर मधुसुदन पुलिस थाना अंर्तगत जिब्राहिल झाको पठान (38) के विरूद्ध गुनाह रजिस्टर क्रमांक 697/2021 अनुसार भादंवि की धारा 302, 394,34 सहित शस्त्र अधिनियम कलम 25( 1- ब) अ/26/27 के तहत हत्या,लूट जैसे संगीन अपराध दर्ज हैं। आपराधिक घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गया था। अपना नाम व पहचान बदल कर पिछले एक वर्ष से स्थानीय खाड़ीपार इलाके में रहता था,जिसके बारे में जानकारी मिलने पर बिहार पुलिस ने इसकी सूचना निजामपुर पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेश पवार को दी।
मधुसुदन पुलिस भिवंडी आकर गिरफ्तार करने के लिए मदद मांगी
मधुसुदन पुलिस भिवंडी आकर गिरफ्तार करने के लिए मदद मांगी। पुलिस उपायुक्त परिमंडल -2 के पुलिस उपायुक्त नवनाथ ढवले, सहायक पुलिस आयुक्त (पश्चिम विभाग) सुनिल वडके, वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेश पवार, पुलिस निरीक्षक ( अपराध) दीप बने के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक धनंजय मारणे, पुलिस नाईक सुशील कुमार धोत्रे,‌निलकंठ खडके, पुलिस सिपाही इब्राहिम शेख, अनिल सापते की टीम ने फरार आरोपी पठान की जानकारी इकट्ठा कर बिहार पुलिस के साथ उसे खाड़ीपार परिसर से गिरफ्तार कर लिया और पूछताछ करने पर उसने अपने साथी के साथ मिलकर अपराध करने की बात कबूल कर ली।जिसके बाद निजामपुर पुलिस ने उसे बिहार पुलिस के हवाले कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles