spot_img
HomebhiwandiBhiwandi : भिवंडी मनपा ने शुरू की क्षय रोगियों की तलाश

Bhiwandi : भिवंडी मनपा ने शुरू की क्षय रोगियों की तलाश

भिवंडी : भिवंडी मनपा ने कुष्ठ व क्षय रोगियों की तलाश घर-घर जाकर शुरू की है। इसके लिए मनपा ने 10 दिन का समय निर्धारित किया है। इस मुहिम को सफल बनाने हेतु मनपा स्वास्थ्य विभाग द्वारा 49 टीमें तैयार की गई है। हर टीम को प्रति दिन तकरीबन 196 लोगों के जांच का लक्ष्य दिया गया है। भिवंडी मनपा स्वास्थ्य विभाग के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.बुशरा सय्यद द्वारा इस संदर्भ में जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि मनपा की ओर से क्षय रोगियों और कुष्ठ रोगियों का पता लगाने के लिए 10 दिन तक अभियान चलाया जाएगा। 3 अक्टूबर से शुरू होकर 13 अक्टूबर तक निरंतर यह अभियान चलता रहेगा।मनपा प्रशासक व अजय वैद्य के मार्गदर्शन में शहर के तमाम क्षेत्रों में मुहिम चलाकर उक्त रोग से पीड़ित रोगियों की तलाश अभियान चलाया जाएगा।यह अभियान छुट्टी के दिन भी चालू रहेगा। इस मुहिम में स्वास्थ्य सेवा कर्मचारी व अधिकारी,आशा कार्यकर्ता रोगियों को खोजने के लिए शहर के प्रत्येक घर जाएंगे । साथ ही उन्हें दवा और उपचार के लिए लाएंगे। इन लोगों को इसके लिए विशेष रूप से प्रशिक्षित किया गया है। इस मुहिम को सफल बनाने के लिए मनपा के अतिरिक्त आयुक्त विट्ठल डाके द्वारा 26 सितंबर को मार्गदर्शन दिया गया है। इसके साथ इन रोगों के संक्रमण की श्रृंखला खंडित करने, रोग को फैलने से रोकने तथा समाज में इन रोगों के प्रति जन जागरूकता पैदा करेंगे। मनपा आयुक्त ने इस मुहिम को सफल बनाने के लिए शहरवासियों से सहयोग की अपील की है। इस मुहिम का उद्देश्य 2025 तक उन्मूलन के लक्ष्य को प्राप्त करना है। इस प्रकार की जानकारी पालिका के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.बुशरा सय्यद ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। बता दें कि इससे पहले वर्ष 2021 में भी मनपा ने उक्त रोगियों की खोज अभियान चार माह तक चलाया था। जबकि वर्ष 2022 में यह मुहिम एक पखवाड़े तक चलाया गया था। जिसे इस वर्ष मात्र 10 दिन चलाया जा रहा है।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर