spot_img

BHIWANDI : कंटेनर की टक्कर से एक विकलांग युवती की मौत

भिवंडी : भिवंडी शहर के हमेशा भीड़भाड़ वाले छत्रपति शिवाजी महाराज चौक इलाके में एक कंटेनर की टक्कर से संगम पाड़ा निवासी 25 वर्षीय एक विकलांग महिला कविता पैंजणे की मौत हो गई। नागरिकों ने कंटेनर चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया।
उक्त हादसा शिवाजी चौक पर उस वक्त हुआ जब कंटेनर एमएच 04 सीए 8405 खाडीपार से माल उतारकर अंजुरफाटा इलाके में जा रहा था। हादसे के बाद कंटेनर चालक फरार हो गया। कुछ सतर्क नागरिकों ने उसे पकड़ लिया और सकुशल पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने उसे पुलिस वैन में डाल दिया और वैन को लॉक कर दिया ताकि कोई ड्राइवर पर हमला न कर सके। इस हादसे के बाद इलाके में तनाव फैल गया और लोगों की भीड़ जमा हो गई।

शव को पोस्टमार्टम के लिए आई जी एम सरकारी उप जिला अस्पताल भेज दिया
स्थानीय निजामपुरा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक नरेश पवार तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मृत युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए आई जी एम सरकारी उप जिला अस्पताल भेज दिया। इस बीच इस हादसे के कारण इलाके में कुछ देर के लिए जाम लग गया।जिसे बाद में पुलिस ने ट्रैफिक जाम को हटाया।

Explore our articles