
क्राइम ब्रांच ने 5 लोगों को किया गिरफ्तार
भिवंडी : भिवंडी तालुका के पूर्णा स्थित एचडीएफसी बैंक के एटीएम को गैस कटर से काटकर पांच रुपये की नकदी चोरी करने वाले गिरोह के पांच लोगों को भिवंडी क्राइम ब्रांच टीम ने राजस्थान से गिरफ्तार कर बड़ी कामयाबी हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार नारपोली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के पूर्णा गावं में एचडीएफसी बैंक का एटीएम है। रात करीब दो बजे अज्ञात चोरों ने एटीएम काट कर उसमें से 26 लाख 4 हजार 500 रुपए नकद चुरा कर फरार हो गये थे। इस मामले की रिपोर्ट नरपोली पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई थी इसी के साथ नरपोली पुलिस के साथ-साथ भिवंडी क्राइम ब्रांच की टीम भी इस मामले की जांच और चोरों के गिरोह की तलाश कर रही थी।
राजस्थान से गिरफ्तार कर भिवंडी लाया गया आरोपी
इसी बीच भिवंडी अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सचिन गायकवाड के नेतृत्व में सहायक पुलिस निरीक्षक धनराज केदार, राम सिंह चव्हाण, रवींद्र पाटिल, हवलदार सुनील सालुंखे, मंगेश शिर्के, साबिर शेख, रंगनाथ पाटिल, भास्कर शिंदे, सचिन जाधव, भावेश घरात, प्रशांत बर्वे, जितेंद्र पाटिल, रोशन जाधव, माया डोंगरे, श्रेया खताल की टीम ने घटनास्थल की बारीकी से जांच कर चोरी के प्रकरण में प्रयोग की गई 10 लीटर क्षमता की ऑक्सीजन सिलेंडर के आधार पर कठिन परिश्रम कर इस अपराध के मुख्य आरोपी एटीएम मशीन काटने वाले मुख्य आरोपी शराफत अजमत खान 27 कैथवाड़ा को भरतपुर, राजस्थान से गिरफ्तार कर भिवंडी लाया गया।
भिवंडी अपराध शाखा द्वारा नारपोली पुलिस स्टेशन को सौंप दिया
पूरी पूछताछ के बाद, इलियास यूनुस खान उम्र 52, गुलाम इलियास खान उम्र 27, शोएब इलियास खान उम्र 27, सभी निवासी मुंब्रा रेलवे स्टेशन के पास, मुंब्रा, ठाणे तथा तौफीक रफीक अंसारी 24 को मुंब्रा से गिरफ्तार कर चोरी में प्रयोग की गई सुजुकी एक्सेस स्कूटी MH04-KY-3528 और हीरो होंडा पैशन मोटर साइकिल MH14 CA-1753 नंबरों के दो वाहनों को जब्त कर लिया है।इन सभी पांचो आरोपियों को भिवंडी अपराध शाखा द्वारा नारपोली पुलिस स्टेशन को सौंप दिया गया है।


