spot_img

BHAYANDER : मीरा-भायंदर मनपा ने की सभी विभागाध्यक्षों के साथ समीक्षा बैठक
सभी विभाग के अधिकारी अपने कार्य में तेजी लाएं : आयुक्त

भायंदर : मीरा-भायंदर मनपा आयुक्त दिलीप ढोले की अध्यक्षता में सोमवार को सभी विभागाध्यक्षों की समीक्षा बैठक की गई। इस बैठक में अतिरिक्त आयुक्त संभाजी पानपट्टे, अतिरिक्त आयुक्त अनिकेत मानोरकर, उपायुक्त (मुख्यालय) मारुति गायकवाड़, उपायुक्त (पार्क) संजय शिंदे, उपायुक्त (जन स्वास्थ्य) रवि पवार, उपायुक्त कल्पिता पिंपल, शहर इंजीनियर दीपक खांबित सहित विभागाध्यक्ष, वार्ड अधिकारी एवं सहायक आयुक्त उपस्थित थे। मनपा आयुक्त ने नववर्ष की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि महीने का पहला त्योहार मकर संक्रांत होता है, जिसका इस्तेमाल पतंग उड़ाने में किया जाता है। पतंग के मांझे से पक्षियों को काफी नुकसान होने की संभावना ज्यादा रहती है, या कई पक्षी मांझे में उलझकर घायल हो जाते हैं और उन घायलों के लिए नागरिक या धर्मार्थ संगठन द्वारा अग्निशमन विभाग से संपर्क करने के बाद तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर पशु संरक्षण विभाग के माध्यम से पशु-पक्षियों का बचाव करें। वन्य पक्षियों के उपचार हेतु किए जाने वाले उपायों की जानकारी दी जाती है।

नालों की सफाई की निविदा प्रक्रिया तत्काल शुरु करने के निर्देश
चुनावी वर्ष को देखते हुए महत्वपूर्ण निविदा प्रक्रिया जैसे स्कूल मानसून से पूर्व गणवेश एवं अन्य सामग्री क्रय करने, नालों की सफाई की निविदा प्रक्रिया तत्काल प्रारंभ कर लेने के निर्देश दिए। मीरा-भायंदर मनपा के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य में तेजी लाना सप्ताह में कम से कम एक या दो बार आयुक्त के साथ बातचीत शुरू की जाएगी। मनपा आयुक्त ने कहा कि कुछ कर्मचारी वार्ड कार्यालय में समय से उपस्थित नहीं होते हैं। वार्ड कार्यालय का भी व्यक्तिगत रूप से निरीक्षण किया जाएगा। मनपा आयुक्त ने कहा कि नगर सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता, मांझी वसुंधरा एवं स्वच्छ सर्वेक्षण-2023 के लिए सभी विभाग साथ आकर काम करें। मीरा-भायंदर मनपा को इस वर्ष टैक्स कलेक्शन संपत्ति कर विभाग ने लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कर संग्रह अभियान को युद्ध स्तर पर तेज करने का आयुक्त ने निर्देश दिया है। इसी के साथ ही मनपा की आय में वृदि्ध करना, स्थानीय निकाय कर विभाग और लाइसेंसिंग विभाग को भी प्रयास करने का निर्देश दिए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles