spot_img

BHAYANDER : ज्वेलर्स की दुकान से सोना चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

भायंदर : मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस आयुक्तालय, विरार पुलिस थाना ने ज्वेलर्स की दुकान से 7 ग्राम वजन के दो सोने (पीली धातु) की बालियां और 200 मिली चोरी के आरोपी पृथ्वीराज राजपूत नामक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। चोरी की घटना की जांच केंद्रीय अपराध जांच शाखा द्वारा की जा रही थी। विरार थाना में दर्ज मामले के आधार पर घटनास्थल पर पहुंची केंद्रीय अपराध शाखा के अधिकारियों एवं प्रवर्तकों द्वारा लगातार नौ दिनों तक आरोपियों की तलाश कर उनके नाम पता कर जाल बिछाया और घोड़बंदर गांव में रहने वाले राजेश नामक जो की सिल्मैटिक कंपनी में काम करता है और साईबन्ना कुदनूर, उम्र 32 साल जो अंबरनाथ (पश्चिम) ठाणे, और महिला प्रवर्तक कर्वी छाया विनोद चव्हाण, उम्र 45 वर्ष, परमानंद चल, बांद्रापाड़ा, अंबरनाथ (पश्चिम), को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई। ये सभी आरोपी चोरी की घटना में शामिल थे। इनके पास से कुल 2,06,300 रुपए मूल्य की ईको मोटर कार, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गई है।
अविनाश अंबुरे, पुलिस उपायुक्त (अपराध), अमोल मांडवे, पुलिस आयुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन में केंद्रीय अपराध अन्वेषण शाखा के प्रभारी राहुल राख, दत्तात्रेय सरकार, चंद्रकांत पोशिरकर, संतोष चव्हाण, आसिफ मुल्ला, महेश वेल्हे, जयकुमार राठौड़, सतीश जगताप, गोविंद केंद्र, राजाराम काले, सुनील कुदवे, हनुमंत सूर्यवंशी की टीम ने कार्रवाई की।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles