spot_img

BHAYANDER : परिवहन सेवा के 12 कर्मचारियों को बेरहमी से पिटाई

भायंदर : मीरा-भायंदर नगर निगम के परिवहन विभाग के 12 कर्मचारियों को स्थानीय दुकानदारों ने शनिवार दोपहर बेरहमी से पीटा है। नगर निगम की बसें मीरा रोड रेलवे स्टेशन के बाहर से चलती हैं। शनिवार दोपहर बस चालक की स्थानीय दुकानदार से कहासुनी हो गई। इसी दौरान टॉप टेन नामक दुकान के कर्मचारियों ने बस चालक को पीटना शुरू कर दिया। तभी परिवहन विभाग के अन्य कर्मचारी मदद के लिए आ गए, लेकिन अन्य दुकानदारों की भीड़ जमा हो गई और 20 से 25 लोगों ने इन 12 कर्मचारियों की बेरहमी से पिटाई कर दी। नया नगर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में किया। नया नगर पुलिस ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles