spot_img

Bhayandar : भाजपा संगठन में नई नियुक्तियां

भाईंदर : (Bhayandar) आगामी मनपा चुनाव में ‘अबकी बार 70 पार’ का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा और शिवसेना (BJP and the Shiv Sena) (Shinde) के बीच वर्चस्व की जंग तेज हो गई है। विधायक नरेंद्र मेहता (MLA Narendra Mehta) भाजपा को और अधिक मजबूत व सशक्त बनाने की दिशा में लगातार सक्रिय हैं। चुनावी तैयारियों के बीच बागियों को मनाना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया है। इसी क्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रसाद सुर्वे ने शिवसेना, जबकि संदीप तिवारी (Sandeep Tiwari) ने शिवसेना (Uddhav Balasaheb Thackeray) का दामन थाम लिया है। मनपा चुनावों को ध्यान में रखते हुए भाजपा शहर इकाई ने संगठन को मजबूती देने के लिए अहम नियुक्तियां की हैं। शहर के प्रसिद्ध उद्योगपति और ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ (Beti Bachao Beti Padhao) सामाजिक संस्था के अध्यक्ष डॉ. अजय दूबे को भाजपा रियल एस्टेट सेल का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं प्रवीण राय (Praveen Rai) को भाजपा कामगार आघाड़ी का जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का भरोसा

विधायक नरेंद्र मेहता (MLA Narendra Mehta) ने कहा कि नवनियुक्त दोनों जिलाध्यक्ष अनुशासन के साथ पार्टी की विचारधारा और जनसेवा के मूल्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। उन्होंने भरोसा जताया कि ये नियुक्तियां संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी और आगामी मनपा चुनावों (upcoming municipal elections) में पार्टी को लाभ पहुंचाएंगी।

Explore our articles