spot_img

Bhayandar : शासकीय कार्य में बाधा डालने पर चार लोगों पर मामला दर्ज

भायंदर : मीरा-भायंदर नगर वार्ड समिति क्रमांक-1 की सहायक आयुक्त कांचन गायकवाड ने सर्वे संख्या 221 (पुराना) 564 (नया) शेयर संख्या 1, 5, 6 में सॉलिटेयर हाइट्स बिल्डिंग को नगर नियोजन विभाग द्वारा अधिभोग प्रमाण पत्र दिया गया है। इसके बावजूद उक्त क्षेत्र में डेवलपर्स कल्पेश जैन, प्रकाश जैन द्वारा अनधिकृत पार्किंग का निर्माण किए जाने की शिकायत के बाद सहायक आयुक्त कांचन गायकवाड़ और वार्ड के कनिष्ठ अभियंता ने 21 फरवरी 2023 को उस स्थान पर अनधिकृत अवैध निर्माण पर कार्रवाई करने पहुंचे थे। उसी समय कल्पेश जैन, कुलदीप जैन, निखिल जैन व एक अज्ञात व्यक्ति ने जबरन प्रशासकीय कार्य को रुकवाया और सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की तथा अधिकारियों से अभद्रभाषा का इत्तेमाल किया। इसके बाद कल्पेश जैन, कुलदीप जैन, निखिल जैन और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भायंदर पश्चिम पुलिस स्टेशन में
आयुक्त व प्रशासक दिलीप ढोले के आदेशानुसार मामला दर्ज कर लिया गया है। भारतीय दंड संहिता 1860 (अधिनियम), धारा 353, 352, 341, 323, 504, 506, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Explore our articles