भरतपुर : शहर की मथुरा गेट थाना पुलिस ने एक फर्जी आईएएस को गिरफ्तार किया है। वह किराए पर रह रहा था। उसने मकान मालिक को खुद के आईएएस अफसर होने का झांसा दिया और मकान मालिक की बेटी से शादी करने की बात कहकर 2.75 लाख रुपए ठग लिए। आरोपी सुरजीत सिंह (27) धौलपुर जिले के बाड़ी थाना इलाके में खेमरी गांव का निवासी है। उसने उसके चयन होने के कागजों के बारे में पूछा, लेकिन सुरजीत सिंह मकान मालिक को स्पष्ट जबाब नहीं दे पाया। उसने सुरजीत के गांव में पता करवाया तो धोखाधड़ी सामने आ गई। पुलिस ने मकान मालिक के घर से ही फर्जी आईएएस को गिरफ्तार कर लिया है। मकान मालिक ने बताया कि आरोपित ने चयन होने के बात कहकर उससे 2 लाख 75 हजार रुपए भी हड़प लिए। मामले का रोचक पहलू यह भी है कि हाल ही में हुए समारोह में जिले के आला अधिकारियों ने उसे सम्मानित भी किया था।


