spot_img

Bhagalpur: : मुंबई से सकुशल बरामद की गई स्कूल से गायब दोनों छात्राएं

Bhagalpur: Two Schoolgirls, Missing from School, Safely Rescued from Mumbai

भागलपुर : (Bhagalpur) जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र से लापता दो छात्राएँ सोनाक्षी और जिया (Sonakshi and Jia) को पुलिस ने मुंबई से सकुशल बरामद कर लिया है। उक्त आशय की जानकारी शनिवार को एसएसपी प्रमोद कुमार (SSP Pramod Kumar) ने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी।

एसएसपी ने बताया कि दोनों छात्राएँ 8 जनवरी को घर से स्कूल के लिए निकली थीं। लेकिन उसके बाद से लापता हो गई थीं। 9 जनवरी को परिजन ने बबरगंज थाने में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसआईटी टीम का गठन किया गया था। गठित टीम की मॉनिटरिंग सिटी एसपी शैलेंद्र सिंह कर रहे थे। एसआईटी की 8 सदस्यीय टीम ने तीन जिलों में अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और रेलवे टिकट (CCTV footage and railway tickets) से जुड़े साक्ष्यों की कड़ियों को जोड़ते हुए दोनों छात्राओं को सकुशल बरामद करने में सफलता हासिल की। बबरगंज पुलिस ने घटना की जानकारी लापता छात्रा के पिता को दी कि उनकी बेटी मुंबई में सकुशल है। इसके बाद लापता छात्रा के पिता थाना पहुंचे पुलिस उन्हें एसएसपी कार्यालय लेकर गई, जहां उन्होंने राहत की सांस ली और भागलपुर पुलिस को धन्यवाद दिया।

सोनाक्षी की मां ने कहा कि यदि पुलिस इसी तरह सक्रिय रहे तो बिहार जरूर सुधरेगा। उन्होंने मीडिया कर्मियों का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि आप लोगों ने हमारी आवाज बुलंद की और उसी का नतीजा है कि आज मेरी बेटी सकुशल बरामद हुई है।

एसएसपी ने बताया कि कई तकनीकी और मानवीय कड़ियों को जोड़ते हुए दिल्ली और मुंबई पुलिस से भी सहयोग लिया गया। दोनों छात्राओं के मिसिंग फोटो भी जारी किए गए थे। अंततः मुंबई के डोंगरी सीएचसी के पास दोनों बच्चियों को सकुशल बरामद किया गया। मामले पर लापता छात्रा के पिता ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि 24 दिन बाद उनकी बच्चियों का सुराग मिल पाया है। एसपी प्रमोद कुमार (SP Pramod Kumar) ने बताया कि भागलपुर पुलिस की एक टीम परिजन के साथ मुंबई रवाना हो रही है।

New Delhi : अमेरिका में संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग की बैठक में हिस्सा लेंगी सावित्री ठाकुर

नई दिल्ली : (New Delhi) केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर 02-11 फरवरी तक चलने वाली संयुक्त राष्ट्र सामाजिक विकास आयोग (सीएसओसीडी)...

Explore our articles