spot_img

Bhagalpur : भागलपुर में पोलियो उन्मूलन अभियान का शुभारंभ

भागलपुर : भागलपुर के सदर अस्पताल में रविवार को पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ अंजना कुमारी एवं छपरा विश्वविद्यालय के कुलपति डॉक्टर फारुख अली ने संयुक्त रूप से किया। सदर अस्पताल के प्रांगण में कुल 20 नवजात शिशुओं को दो बूंद पोलियो की दवा पिलाई गई। जिसमें 8 लड़के एवं 12 लड़कियां शामिल हैं।

उल्लेखनीय है कि पल्स पोलियो उन्मूलन अभियान एक जून तक चलेगा। इस बार जिले में 656246 बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। जिसमें कुल 1485 हाउस टू हाउस टीम, 316 ट्रांजिट, 88 मोबाइल टीम एवं कुल 608 सुपरवाइजर को लगाया गया है। जो 5 दिनों तक काम ककरेंगे इस दौरान टीम 624851 घरों में जा कर सभी जन्म से लेकर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी।

कार्यक्रम का जिला स्तर एवं प्रखंड स्तर पर मोनिटरिंग किया जाएगा। जिसमें सरकारी अधिकारी के साथ-साथ सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे एवं प्रखंड स्तर तथा जिला स्तर पर संध्याकालीन बैठक का आयोजन किया जाएगा। जिसमें दिन भर के कार्यक्रम की समीक्षा होगी।

Explore our articles