spot_img

Bhagalpur : वोटर अधिकार यात्रा में उमड़ी लोगों की भीड़, राहुल गांधी को देखने आतुर हुए लोग

भागलपुर : (Bhagalpur) राजनीति और सामाजिक सरोकार दोनों के लिहाज़ से शुक्रवार का दिन भागलपुर के लिए खास रहा। वोटर अधिकार यात्रा के तहत राहुल गांधी और राजद नेता तेजस्वी यादव (Rahul Gandhi and RJD leader Tejashwi Yadav) आज भागलपुर पहुंचे। इस यात्रा में भारी संख्या में लोग शामिल हुए। भीड़ में एक अनोखा वाकया भी सामने आया, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

दरअसल, जब राहुल गांधी मंच (Rahul Gandhi) पर मौजूद थे और लोग उनसे मिलने की कोशिश कर रहे थे, तभी एक महिला ने मीडिया से कहा कि वह यहां राहुल गांधी को नहीं बल्कि राजीव गांधी को देखने आई हैं। महिला का यह बयान सुनते ही आसपास मौजूद भीड़ चौंक गई और देखते ही देखते लोग उसके इर्द-गिर्द जमा होने लगे। यह नज़ारा वहां मौजूद सभी पत्रकारों और कार्यकर्ताओं के बीच चर्चा का विषय बन गया।

यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के कई स्थानीय नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। एक नेता ने कहा कि यह आंदोलन अब उग्र आंदोलन का रूप ले चुका है। उनका कहना था कि यह आंदोलन अब रुकने वाला नहीं है, क्योंकि जनता अपनी मांगों और हक के लिए सड़कों पर उतर चुकी है। नेताओं ने यह भी कहा कि चाहे माय बहन योजना हो या देश की अन्य जनकल्याणकारी योजनाएं (public welfare schemes), वे तभी सफल हो सकती हैं जब कांग्रेस और इंडिया गठबंधन सत्ता में हों। भीड़ से मिल रहे जनसमर्थन को देखते हुए यह भी दावा किया गया कि आने वाले दिनों में यह आंदोलन और व्यापक होगा। वहीं जनता की उम्मीदें और सवाल महिला का राजीव गांधी वाला बयान एक प्रतीकात्मक रूप से भी देखा जा रहा है।

कई राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जनता आज भी कांग्रेस को राजीव गांधी के युग की उम्मीदों और वादों से जोड़कर देखती है। वहीं कुछ लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि क्या यह जनता के भीतर अब भी बीते दौर की राजनीति के प्रति विश्वास का संकेत है या फिर केवल भावनाओं का एक क्षणिक उभार राहुल गांधी और तेजस्वी यादव (Rahul Gandhi and Tejashwi Yadav) की यह यात्रा न केवल जन अधिकार के मुद्दे को उठाती है, बल्कि बिहार की राजनीति में विपक्षी गठबंधन की ताकत और जनता के साथ उनके जुड़ाव को भी सामने लाती है। आज के इस वोटर अधिकार यात्रा में इंडिया गठबंधन के नेताओं, कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों को हुजूम उमड़ पड़ा। सभी लोग अपने नेता राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को देखने के लिए आतुर दिखे। राहुल गांधी और तेजस्वी यादव ने सबों का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। राहुल गांधी ने भी अपने समर्थकों को निराश नहीं किया।

Explore our articles