spot_img

Bhadohi : विद्यांजलि कायाकल्पः 31 लोगों ने किया 22 हजार रुपये का सहयोग

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
विद्यांजलि कायाकल्प सोसाइटी में सहयोग करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही है। जिलाधिकारी गौरांग राठी के द्वारा बीते दिनों हुई बैठक में सहयोग की अपील पर भारी संख्या में जनप्रतिनिधियों ने हजारों रुपये का सहयोग किया था। इसी क्रम में बीएसए भूपेंद्रनारायण सिंह के आह्वान पर शुक्रवार को 31 लोगों ने 22155 रुपये का सहयोग किया।

सहयोग करने वालों में स्वयं बीएसए भूपेंद्रनारायण सिंह, बीईओ यशवंत सिंह, चंद्रशेखर आजाद, रमाकांत सिंह, वेदप्रकाश, आशीष मिश्र, सुमन केसरवानी, बीईओ फराह रईस, अब्बूस अहमद सिद्दीकी, इंद्रबली,दयाशंकर, दीपक, निसार अहमद, सुधीर कुमार, मीरा देवी, मदन मोहन दुबे, अशोक मिश्र, उदयप्रताप सिंह, मिलाप सिंह, अखिलेश कुमार पांडेय, दिलीप शुक्ल, माधुरी मिश्र, नाजीन फात्मा, आभा टंडन, श्वेता श्रीवास्तव, बालाप्रकाश सिंह, सोनम शुक्ला, शिवम शुक्ल शामिल हैं।
बीएसए भूपेंद्रनारायण सिंह ने कहा, अन्नदान श्रेष्ठ दान में आता है; परंतु विद्यादान उससे भी श्रेष्ठ है अन्न से क्षणिक तृप्ति होती और विद्या आजीवन साथ रहती है। जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को बेहतर शैक्षणिक परिवेश एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए उन लोगों से भी सहयोग की अपील की है, जो जनपद के विभिन्न परिषदीय विद्यालयों में पढ़कर आज बड़े पदों पर आसीन होकर अपने क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles