spot_img

Bhadohi : राह चलते झपट्टा मारने वाले किशोरवय लुटेरे गिरफ्तार

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
राह चलते झपट्टा मारकर मोबाइल छीनने वाले दो किशोरवय लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों की उम्र 14-15 साल है। इनके कब्जे से एक मोबाइल और एक मोटसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने बताया कि धरे गए किशोरवय लुटेरे राह चलते झपट्टा मारकर मोबाइल छिनैती की घटनाओं को अंजाम दे रहे थे। औराई पुलिस ने बताया कि क्षेत्र के चिंतामणिपुर निवासी मोनू गौतम पुत्र महेंद्र गौतम ने एक जनवरी को तहरीर देकर बताया कि उगापुर नहर पुलिया के नजदीक कुछ बदमाशों ने उनका मोबाइल छीनलिया। उक्त तहरीर पर पुलिस ने धारा धारा 356 का केस दर्ज किया और जांच शुरू की।

औराई थाने के सब इंस्पेक्टर सुरेश सिंह यादव के मुताबिक वह अपनी टीम के साथ गश्तपर थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मुकदमे के आरोपियों की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोनोंको बाइक के साथ धर दबोचा। एक अभियुक्त ज्ञानपुर थाना क्षेत्र के नयपुरवा, लक्ष्मणपट्टी (देवनाथपुर) का निवासी है। उसकीउम्र 15 वर्ष है। जबकि दूसरा आरोपी भी उसी गांव का है। उसकी उम्र 14 साल है। दोनोंको उगापुर बाजार से न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया है। मोबाइल बरामद होने के बाद दर्ज मुकदमे में धारा 356 का लोप करते हुए धारा 392, 411 के तहत केस दर्ज कर दोनों को किशोर न्यायालय भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles