spot_img

BHADOHI : थाना समाथान दिवसः औराई थाने पर मंडलायुक्त ने सुनी फरियाद

जिले के सभी थानों पर आई 74 शिकायतों के क्रम में 24 का तत्काल निस्तारण

राजस्व के 23 मामलों में मौके पर भेजी गई पुलिस और राजस्व कर्मियों की टीम

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : माह के दूसरे शनिवार को जनपद के सभी थानों पर थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। औराई थाने पर मंडलायुक्त डा. मुथु कुमार स्वामी बी ने लोगों की फरियाद सुनी। इस दौरान जनपद के सभी थानोंपर कुल 74 लोगों ने शिकायतें आईं। जिसमें से 24 मामलों का तत्काल निस्तारण किया गया। जबकि राजस्व के 23 मामलों के निस्तारण के लिए पुलिस व राजस्व विभाग की संयुक्त टीम को मौके पर भेजा गया।
इसी क्रम में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने भदोही थाने पर, एडीएम ने ऊंज थाने पर, एसडीएम और सीओ ज्ञानपुर ने थानपुर थाने पर शिकायतें सुनीं। पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार ने कहा, जमीन संबंधित थाना स्तर, आईजीआरएस या अन्य सभी माध्यमों से प्राप्त प्रार्थनापत्रों को थाना समाधान दिवस रजिस्टर में अंकित करें और दोनों पक्षों को सूचित करते हुए पुलिस व राजस्व की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर प्रकरण का निस्तारण करते हुए रिपोर्ट आख्या प्रस्तुत की जाए, इसमें दोनों पक्षों के हस्ताक्षर कराए जाएं।
इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारियों द्वारा अपने सर्किल के थानों एवं समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थानों पर समाधान दिवस का आयोजन कर जनता की समस्याओं को सुना गया व उनका निस्तारण राजस्व कर्मियों की उपस्थिति में किया गया। थाना समाधान दिवस के दौरान समस्त थानों पर प्राप्त कुल-74 प्रार्थना पत्रों में 24 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

Purba Medinipur : बीएलए को जान से मारने की धमकी, तृणमूल नेताओं के खिलाफ एफआईआर

पूर्व मेदिनीपुर : (Purba Medinipur) तृणमूल कांग्रेस की एक सभा के दौरान जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बीएलए-दो शेख मसूद...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles