
बीज की खरीद पर किसानों को मिलेगी 50 फीसद की छूट
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi) खरीफ की प्रमुख फसल धान की कटाई जोरों पर चल रही है। अगैती किस्म की कटाई पूर्ण हो चुकी है, जबकि पिछैती की भी फसल से खेत शीघ्र खाली हो जाएंगे। रबी की प्रमुख फसल गेहूं की बुवाई का सबसे मुफीद समय एक नवंबर से 15 नवंबर तक माना जाता है, लेकिन इस बार मौसम ने इसे थोड़ा सा आगे ढकेल दिया है। धान की फसल सेजो खेत खाली हो रहे हैं, उनमें गेहूं की बुवाई की तैयारी भी किसानों से शुरू कर दी है। रबी के सीजन में किसानों को राजकीय बीज भंडार केंद्रों से बीज खरीदनेकी अपील की गई है।
जिलाधिकारी गौरांग राठी नेबताया कि किसानों की सुविधा के लिए जनपद के सभी राजकीय बीज भंडार गृह पर सरसो, चना, मटर और गेहूं की उन्नत किस्मों के बीज उपलब्ध कराए गए हैं। इसमें गेहूं के 3000 कुंतल, चना के 130 कुंतल, मटर के 25.2 कुंतलॉ और सरसो के 18.4 कुंतल आधारीय और प्रमाणित बीज उपलब्ध हैं। बताया कि पंजीकृतऔर किसान सम्मान निधि का लाभ पाने वाले किसानों को बीज की खरीद पर 50 फीसद का अनुदान दिया जाएगा। अनुधान की धनराशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जाएगी।
जिलाधिकारी ने ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम प्रधानों का आह्वान किया है कि वह किसानों के राजकीय केंद्रों से बीज खरीदने के लिए प्रेरित करें। डीएम ने बताया कि जनपदके राजकीय कृषि बीज भंडार गृह घूरीपुर (गोपीगंज), सर्रोई (भदोही), महराजगंज, गोधना, अभोली और सुरियावां में बीज उपलब्ध है।


