spot_img

Bhadohi: सुशांत गोल्फ सिटी में 11.55 करोड़ रुपये का विला कुर्क

https://indiagroundreport.com/pratapgarh-antu-warranty-held-by-the-police-in-kunda/

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
जिला मजिस्ट्रेट भदोही के आदेश पर भदोही व लखनऊ की संयुक्त पुलिस टीम के द्वारा माफिया विजय मिश्र का 11.55 करोड़ कीमत का एक विला कुर्क किया गया है। यह विला लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी में स्थित है। संगठित अपराध के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के क्रम में कुर्की की यह कार्रवाई की गई है। यह प्रापर्टी माफिया विजय मिश्र द्वारा अपने प्रभाव का प्रयोग कर आपराधिक कृत्यों से अर्जित धन से अपनी बहू रूपा मिश्रा (पत्नी विष्णु मिश्र) के नाम लखनऊ में क्रय की थी, जिसे धारा-14(1) गैंगस्टर एक्ट के जब्त किया गया है।
कुर्क की गई संपत्ति की कुल कीमत ₹11,55,00,000 (11 करोड़ 55 लाख रूपये) है। भदोही प्रशासन के द्वारा अब तक कई करोड़ की प्रापर्टी कुर्क की जा चुकी है। वर्तमान में जेल में निरुद्ध माफिया विजय मिश्र के विरुद्ध हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, मारपीट, संपत्ति हड़पने, जालसाजी, रंगदारी सहित कुल 83 अभियोग पंजीकृत हैं।
एसपी डा.अनिल कुमार ने बताया कि मुकदमा संख्या 109/2022, धारा-3(1) गिरोहबंद एवं समाज विरोधी किया-कलाप (निवारण) अधिनियम के तहत सफेदपोश माफिया विजय कुमार मिश्र पुत्र स्व. रामदेव मिश्र (निवासी खपटिहा, हंडिया, प्रयागराज, हाल पता कौलापुर, गोपीगंज, भदोही) ने अपनी बहू रूपा मिश्रा के नाम से लखनऊ स्थित विला नंबर 39, रिश्ता मलवरी, सुशांत गोल्फ सिटी में रजिस्ट्री कराई थी। इस क्रय के जरिए विजय मिश्र के द्वारा नंबर दो के पैसे को नंबर एक में बदलने की कोशिश की गई थी।
एसपी ने बताया कि कुर्क की गई प्रापर्टी की कुल कीमत 11.55 करोड़ रुपये है। उक्त अचल संपत्ति को जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी के आदेश अनुपालन में भदोही पुलिस व लखनऊ की संयुक्त टीम द्वारा कुर्क किया गया।

Explore our articles