
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi) जनता की शिकायतों पर प्रभावी तरीके से कार्यवाही की जाए। समस्याओं का समाधान इस तरह से हो कि फरियादियों को बार-बार हेल्प डेस्क और जनसुनवाई का चक्कर न लगाना पड़े। यह बातें एसपी डा.अनिल कुमार ने जनता दर्शन के दौरान कही। जनसुनवाई में आए लोगों की फरियाद सुनते हुए एसपी ने कहा, शिकायतों का शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए।
एसपी ने सभी थाना प्रभारियों को सचेत किया कि जनसुनवाई/महिला हेल्पडेस्क को और अधिक प्रभावशाली बनाएं, ताकि पीड़ित, शिकायतकर्ता को बार-बार अपने क्षेत्र का थाना छोड़कर पुलिस कार्यालय (मुख्यालय) आने की आवश्यकता न पड़े, साथ ही सभी प्रभारी निरीक्षक, थानाध्यक्ष को यह भी निर्देश दिया कि जिस समस्या का समाधान थाना स्तर से हो सकता है, उसका समाधान भी थाना स्तर पर ही समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए।
दूसरी तरफ जनपद के सी राजपत्रित अधिकारियों, थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने कार्यालय पर जनसुनवाई की गई और शिकायतों का निस्तारण करने का साथ-साथ अवशेष का शीघ्र निस्तारण के लिए मातहतों को निर्देशित किया गया।


