
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : प्रदेश में धान की खरीद एक नवंबर से चालू है। इस दौरान आवश्यकता पड़ने पर अन्य क्षेत्रों में धान क्रय केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज विकास खंड डीघ के किसान सेवा सहकारी समिति सूर्यभानपुर में धान क्रय केंद्र खोला गया। इस क्रय केंद्र का उद्घाटन सहकारी समिति के चेयरमैन इंद्र कुमार शुक्ल (बऊ) ने फीता काटकर किया।
सहकारी समिति में धानक्रय केंद्र खोले जाने के प्रथम दिन ही यहां क्षेत्र के आधा दर्जन किसानों ने धान बेचा। किसान सेवा सहकारी समिति सूर्यभानपुर के अध्यक्ष इंद्रकुमार शुक्ल (बऊ) ने धान बेचने क्रय केंद्र पर आए किसानों को माला पहनाकर सम्मानित किया। अध्यक्ष इंद्र कुमारशुक्ल का वरिष्ठ मार्केटिंग इंस्पेक्टर संजय पांडेय ने माला पहनाकर स्वागत किया।
बतौर चीफ गेस्ट इंद्र कुमार शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों के हित के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इस धान क्रय केंद्र के खुलने से अब किसानों को अपने अनाज को लेकर दर-दर भटकना नहीं पड़ेगा। उन्होंने क्षेत्रीय किसानों का आह्वान किया कि वह समिति पर आकर अपने उपज को बेचकर सरकारी लाभ का फायदा प्राप्त करें । इस अवसर पर समिति के सचिव राजेश बहादुर सिंह उर्फ मुन्ना, मुरलीधर मिश्र, राजू शुक्ल, ऋषिकेश मिश्र, अरविंद यादव, इंद्रेश पांडेय, रिंकू पांडेय सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं किसान उपस्थित रहे।


