सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi) केशव प्रसाद पीजी कॉलेज, औराई के बीएड विभाग के प्रशिक्षुओं (प्रथम सेमेस्टर) द्वारा शुक्रवार को पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रशिक्षुणों बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इसके तहत निर्णायक मंडल द्वारा मध्य रात्रि एवं प्रातः कालीन दृश्य, सीताराम और शिक्षा प्रेरक को प्रथम स्थान दिया गया।
इसी क्रम में सेव गर्ल चाइल्ड, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और वृक्ष लगाओ को द्वितीय स्थान प्रदान किया गया। जबकि वृक्ष बचाओ और बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक दृश्य को सांत्वना पुरस्कार के लिए नामित किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ आलोक त्रिपाठी, बीएड विभाग प्रभारी डॉ कुलदीप पांडेय, रुपेश यादव, अजय मिश्र, मंशाराम, अनिल सिंह आदि उपस्थित रहे।


