सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi) भीषण शीतलहर के मद्देनजर जिला प्रशासन ने जनपद के सार्वजनिक स्थलों पर जलनेवाले अलाव की संख्या में इजाफा कर दिया है। जनपद में विभिन्न इकाइयों के द्वारा अब 1179 स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा जिला प्रशासन, स्वयं सेवी संगठनों और समाजसेवियों के द्वारा 3643 से अधिक कंबल का वितरण किया गया।जनपद की तहसील भदोही में 21, ज्ञानपुर में 13, औराई में 12, नगर पालिका गोपीगंज में 56, नगर पालिका भदोही में 12, नगर पंचायत घोषिया में 18, नगर पंचायत नई बाजार में दस, सुरियावां में 15, खमरिया में 12 और नगर पंचायत ज्ञानपुर में सात स्थानों पर अलाव का इंतजाम किया गया है। इसके अलावा जिला प्रशासन की तरफ से तहसील ज्ञानपुर क्षेत्र में 850, भदोही में 710 और तहसील औराई क्षेत्र में 583 कंबल बांटे गए हैं। इसी तरह स्वयंसेवी संस्थाओं, समाजसेवियों द्वारा 1500 कंबल का वितरण किया जा चुका है। अकेले शुक्रवार को ही 250 कंबल बांटे गए।
भीषण ठंड में किसी को भी खुले में रात न गुजारनी पड़े, इसके लिए आठ स्थानों पर रैनबसेरा स्थापित किया गया है। इसमें नगर पालिका गोपीगंज द्वारा 10 लोगों की क्षमता का रैनबसेरा स्थापित किया गया है। इसी क्रम में जलकल पानी टंकी परिसर घोसिया बाज़ार में 10 लोगों के लिए, कार्यालय नगर पालिका परिषद भदोही में 10, भदोही रेलवे स्टेशन पर 10, गांधी नगर कम्युनिटी हाल में 10 लोगों की क्षमता का रैनबसेरा स्थापित किया गया है।
इसी तरह कम्युनिटी हाल जोधराज सिंह तालाब, सुरियावां में 50 लोगों की क्षमता का, कम्युनिटी हाल कोटिया दशमी की बारी, खमारिया में 10 और GIC इंटर कालेज क़े सामने 50 लोगों की क्षमता का रैनबसेरा संचालित किया जा रहा है। सभी रैनबसेरे में पेयजल, बिस्तर, रजाई, अलाव, शौचालय की व्यवस्था जिला प्रशासन द्वारा की गई है।


