spot_img

Bhadohi : माफिया विजय मिश्र की 10 करोड़ की आठ हेक्टेयर जमीन कुर्क

Bhadohi: Mafia Vijay Mishra attached eight hectares of land worth 10 crores

रींवा जनपद में विजय मिश्र ने बेटे के नाम करवाया था बैनामा
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
माफियाओं के खिलाफ अनवरत चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बुधवार को भदोही पुलिस ने विजय मिश्र की दस करोड़ रुपये की भूमि कुर्क की है। यह जमीन विजय मिश्र ने अपने बेटे विष्णु मिश्र के नाम मध्य प्रदेश के रींवा जनपद में खरीदी थी। आठ हेक्टेयर से अधिक उक्त भूमि की मौजूदा बाजारू कीमत दस करोड़ रुपये से अधिक बताई जा रही है। कुर्की की कार्रवाई गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत की गई है।

पुलिस के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक सफेदपोश माफिया विजय कुमार मिश्र पुत्र स्व. रामदेव मिश्र (निवासी कौलापुर, गोपीगंज, भदोही) ने अपने बेटे विष्णु मिश्र के नाम पर मध्य प्रदेश के रींवा जनपद में ग्राम बिरादेई, तहसील हनुमना में 3.366 हेक्टेयर (08 एकड़, 30 डिसमिल) जमीन की रजिस्ट्री करवाई थी। आरोपित है कि काले धन को सफेद करने केलिए माफिया विजय मिश्र ने जमीन की रजिस्ट्री कासहारा लिया था।

एसपी डा. अनिल कुमार ने बताया कि जिला मजिस्ट्रेट गौरांग राठी द्वारा गैंगस्टर एक्ट धारा-14(1) के तहत उक्त अचल संपत्ति को कुर्क करने का आदेश दिया गया था, जिसके अनुपालन में भदोही व रीवा (मध्य प्रदेश) की संयुक्त पुलिस व प्रशासनिक टीम द्वारा चिन्हित भूमि का सीमांकन करते हुए कुर्की की कार्रवाई की गई। उक्त भूमि की बाजारू कीमत 10.20 करोड़ रुपये आंकी गई है। जेल में निरुद्ध गैंगस्टर अभियुक्त विष्णु मिश्र के विरुद्ध गंभीर अपराधों के लगभग डेढ़ दर्जन व माफिया विजय मिश्र के विरुद्ध हत्या, लूट, अपहरण, बलात्कार, मारपीट, प्रापर्टी हड़पने, जालसाजी, रंगदारी मांगने के कुल 83 केस दर्ज हैं।

Women’s Cricket : न्यूजीलैंड ने पांचवें टी-20 में दक्षिण अफ्रीका को हराकर 4-1 से जीती सीरीज

क्राइस्टचर्च : (Christchurch) अमेलिया केर (Amelia Kerr) के शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन की बदौलत न्यूजीलैंड ने बुधवार को पांचवें टी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles