छह दिन में बिके 52.5 लाख के उत्पाद, राधा-कृष्ण की झांकी ने किया मंत्रमुग्ध
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi) गोपीगंज के रामलीला मैदान में पिछले तीन जनवरी से आयोजित खादी प्रदर्शनी में भारी संख्या में खरीदार जुट रहे हैं। उद्घाटन से लेकर अब तक 52.5 लाख रुपये के उत्पादों की बिक्री विभिन्न स्टाल से हो चुकी है। रविवार को छुट्टी होने के साथ-साथ खुली धूप में प्रदर्शनी में खरीदारों की भारी भीड़ देखने को मिली। खादी जैकेट, स्वदेशी कलेक्शन, ट्रैक सूट, कश्मीरी ड्राई फ्रूट्स, अचार और मुरब्बा के स्टाल पर खरीदने वालों की आज दिनभर कतार देखने को मिली।
भीषण ठंड के दौरान रविवार को जनपदवासियों ने ऊनी कपड़ों के स्टाल पर खादी रेशम, पोचमपल्ली सिल्क साड़ी भी खरीदी। खादी प्रदर्शनी में सांस्कृतिक कार्य़क्रमों का भी आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रविवार को वाराणसी से आए राकेश संगम और साथी कलाकारों के द्वारा ‘श्रीकृष्ण- राधा’ की झांकी प्रस्तुत की गई।


