spot_img

Bhadohi : स्टेशन से फरार होने की फिराक में रहा हत्यारोपी पति गिरफ्तार

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
दहेज हत्या के मामले में चौरी पुलिस ने हत्यारोपी पति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष चौरी मनोज कुमारने बताया कि मुखबिर की सूचना पर आरोपी पति वीरेंद्र यादव (निवासी चांदी गहना, यादव बस्ती) को परसीपुर रेलवे स्टेशन से दबोच लिया गया। वीरेंद्र यादव कहीं भागने की फिराक में था। दहेज हत्या के इस मामले में पति सहित चार लोगों के खिलाफ 498ए, 304बी, ¾ डीपी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।

यह मामले बीती पांच जनवरी का है। चौरी के ग्राम चांदी गहना की यादव बस्ती निवासी वीरेंद्र यादव की शादी 2019 में समीपवर्ती जनपद जौनपुर के सुरेरी की रहने वाली सुमन (22) पुत्री जयप्रकाश यादव के साथ हुई थी। बीते पांच जनवरी को एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान सुमन यादव की मौत हो गई। सुमन यादव के गले पर काला निशान भी पाया गया था। सुमनदो माह के गर्भ से थी।
बेटी की मौत की जानकारी होते ही पिता जयप्रकाश यादव समेत तमाम लोग मौके पर पहुंच गए और ससुरालियों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। तहरीर के आधार पर चौरी पुलिस ने सास, ससुर, देवर, पति के खिलाफ 498ए, 304बी, 3/4 दहेज उत्पीड़न अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया।

मामले की विवेचना के दौरान चौरी थानाध्यक्ष ने हत्याभियुक्त पति वीरेंद्र यादव को आज दबोच लिया। पूछताछ के बाद उसका चालान भेज दिया गया है। पुलिस की गिरफ्त में आया पति वीरेंद्र यादव नई दिल्ली में रहकर प्राइवेट नौकरी करता था। सुमनको दो साल का एक बेटा भी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles