spot_img

Bhadohi : पैसे लेकर नहीं बनवाया आवास, वसूली की नोटिस जारी

Bhadohi: Housing not built with money, notice of recovery issued

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
सरकारी आवास का लाभ लेकर आधा-अधूरा निर्माण करवाने वाले लाभार्थियों को वसूली की नोटिस जारी की गई है। मुख्य विकास अधिकारी भानुप्रताप सिंह ने बताया कि ग्राम पंचायत पिपरीस में वनवासी समुदाय के लोगों को सरकारी आवास कालाभ दिया गया था। उक्त आवास का निर्माण अभी भी अधूरा है। उक्त आवास का लाभ वर्ष 2018-19 में दिया गया था।
सीडीओ ने बताया कि आवास का निर्माण पूरा नहीं करवाए जाने पर मामले की जांच आख्या पीडी (डीआरडीए) से मांगी गई। जिसमें पीडी ने बताया है कि ग्राम पंचायत पिपरीस में साल 2018-19 में मुख्यमंत्री आवास योजना के तहतआठ लाभार्थियों को आवासीय सुविधा प्रदान की गई थी, लेकिन अभी तक सभी के आवास अधूरे पड़े हैं। जांच के दौरान पता चला कि उक्त योजना के सात लाभार्थी मनोज पुत्र संजय, राजकुमार पुत्र श्यामलाल, श्यामलाल पुत्र पुनवासी, प्रमोद पुत्र श्यामलाल, मुसुद्धू पुत्र लालता, संजय पुत्र कैलाश और रमेश पुत्र राम अधार अब यहां नहीं रहते हैं। उक्त सभी लोग गुजरात चले गए हैं। जबकि एक लाभार्थी मेही की मौत हो चुकी है। इसलिए सभी आवास बिना बने पड़े हुए हैं।
सीडीओ ने बताया कि उक्त सभी लाभार्थियों को आवास का निर्माण पूर्ण करवाने के लिए नोटिस जारी की गई थी, लेकिन निर्माण पूरा नहीं करवाया गया। अब, पीडी (डीआरडीए) की जांच आख्या के आधार पर संबंधित सभी लाभार्थियों को निर्गत धनराशि की वसूली के लिए नियमानुसार आरसी जारी की गई है।

Mumbai : ठाणे में हेलमेट नहीं तो खैर नहीं, बाइक चालकों पर होगी कार्यवाही

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र में 2025 में कुल 36,450 सड़क हादसे दर्ज किए गए और 15,549 लोगों की मौत हुई। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक,...

Explore our articles