spot_img

Bhadohi : नकबजनी करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Bhadohi : Gangster Act imposed on two accused of gang of money laundering

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
अपराधियों के खिलाफ चलाए ज रहे अभियान के क्रम में मकानों का ताला तोड़कर चोरी व नकबजनी करने वाले गिरोह के दो अभियुक्तों के विरूद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। भदोही पुलिस द्वारा उक्त गिरोह को पीली व सफेद धातु के जेवरात के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजा चुका है। इस गिरोह के खिलाफ भदोही केअलावा प्रयागराज जनपद में चोरी व गैंगस्टर एक्ट के आधा दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं।
एसपी ने बताया कि गिरोह के शातिर चोर व गिरोह का सरगना सुनील कुमार गौतम पुत्र स्व. जीतनारायण गौतम (निवासी सीतामढ़ी नारेपार, कोइरौना) और हिमांशु सोनी पुत्र स्व. श्रीकां सोनी (निवासी बलरामपुर बरेठी, उतरांव, प्रयागराज) के विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।
गौरतलब है कि 11 अक्टूबर को गोपीगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त गिरोह को घर का ताला तोड़कर चोरी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी पर धारा- 457, 380, 411 का अभियोग पंजीकृत किया गया। गैंग लीडर सुनील कुमार गौतम उपरोक्त द्वारा गैंग बनाकर अपने साथियों के साथ चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। वर्तमान में गिरोह के दोनों सदस्य जेल में हैं।

Mumbai : गैस सिलेंडर की कालाबाजारी करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई: छगन भुजबल

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री छगन भुजबल (Maharashtra Food and Civil Supplies Minister Chhagan Bhujbal) ने बुधवार को कहा...

Explore our articles