spot_img

Bhadohi : रूटीन जांच के लिए जिला जेल पहुंचे डीएम, एसपी

Bhadohi: DM, SP reached district jail for routine investigation

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
जिलाधिकारी गौरांग राठी और एसपी डा. अनिल कुमार ने सोमवार को देर शाम जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों की टीम ने बैरकों की तलाशी। परिसर, कार्यालय व मेस आदि की साफ-सफाई का जायजा लिया। जांच के दौरान परिसर के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री नहीं पाई गई।
जिलाधिकारी गौरांग राठी और एसपी डा. अनिल कुमार ने सोमवार की देर शाम समस्त क्षेत्राधिकारियों सभी थानों से आए पुलिस बल के साथ जिला कारागार ज्ञानपुर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान बैरक, मेस, जेल परिसर आदि की सघन चेकिंग की गई। हालांकि तलाशी के दौरान कहीं पर भी कोई आपत्तिजनक वस्तु प्रकाश में नहीं आई।
निरीक्षण के पश्चात अधिकारी द्वय ने कैदियों की समस्याओं/सुविधाओं के संबंध में संबंधित से जानकारी ली गई। जेल के अंदर कोई भी प्रतिबंधित सामग्री नहीं ले जाने के साथ-साथ साफ-सफाई के निमित्त विशेषरूप से निर्देशित किया गया।

Kathmandu : काठमांडू सहित नेपाल का अधिकांश हिस्सा वायु प्रदूषण की चपेट में

काठमांडू : (Kathmandu) नेपाल के विभिन्न हिस्सों में वायु प्रदूषण के स्तर (Air pollution levels) में हाल के दिनों में वृद्धि दर्ज की गई...

Explore our articles