spot_img

BHADOHI : डीएम ने झाड़ू लगाकर किया सफाई अभियान का शुभारंभ

भदोही जनपद में ‘ग्रामीण बाजार सफाई महाअभियान’ का आगाज

जंगीगंज, औराई, सर्रोई, मोढ बाजार, केशवपुर, सरपतहा, जोरई, दुर्गागंज बाजार में चला अभियान

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत ठोस व द्रव्य अपशिष्ट प्रबंधन योजना में जिलाधिकारी की पहल पर शुक्रवार को ‘ग्रामीण बाजार सफाई महाअभियान’ का शुभारंभ किया गया। जनपद के केशवपुर, सरपतहा, जोरई बाजार में जिलाधिकारी गौरांग राठी व एडीएम शैलेंद्र कुमार मिश्र ने झाड़ूकर अभियानका आगाज किया। प्रथम दिन शुभारंभ मौके पर स्थानीय दुकानदार (परमहंस टी स्टॉल एवं जनरल स्टोर) सुरेश अहिर ने सफाई कर्मचारियों के पारिश्रमिक के लिए स्वेच्छा से 100 रूपये का यूजर चार्ज भी दिया।
इसी तरह सफाई अभियान का शुभांरभ सुरियावां के मोढ बाजार नरोत्तमपुर में जिपं अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने और औराई बाजार में क्षेत्र पंचायत प्रमुख बृजमोहन मिश्र ने किया। विकास खंड डीघ के जंगीगंज बाजार में ब्लाक प्रमुख मनोज मिश्रा व अजय शुक्ला और भदोही के सरोई में सीडीओ भानु प्रताप सिंह द्वारा सफाई का आगाज किया गया। जबकि विकास खंड अभोली के दुर्गागंज बाजार में बीडीओ अभोली द्वारा झाड़ू लगाकर सफाई अभियान शुरू किया गया।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के प्रमुख 6 बाजारों- जंगीगंज, औराई, सर्रोई, मोढ बाजार नरोत्तमपुर, केशवपुर सरपतहा जोरई, दुर्गागंज बाजार में दुकानदारों व खरीददारों के हितों के दृष्टिगत बाजारों में प्रतिदिन साफ-सफाई के लिए स्वेच्छा से मासिक यूजर चार्ज लिया जाएगा। उन्होंने स्थानीय दुकानदारों को साफ-सफाई का महत्व बताते हुए उन्हें प्रोत्साहित करते हुए कहा कि साफ-सफाई के स्वच्छ वातावरण को कस्टमर पसंद करते है। जिलाधिकारी ने सफाई कर्मचारी श्यामधर व दिनेश से कुशलक्षेम पूछा। इस मौके पर डीपीआरओ राकेश यादव, डीआईओ पंकज कुमार, बीडीओ ज्ञानपुर बृजेश नारायण त्रिपाठी, बार एसोसिएशन अध्यक्ष, सचिव लक्ष्मण यादव, ग्राम प्रधान गुलाबधर, रमेशचंद्र उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles