spot_img

Bhadohi : पूरे सम्मान के साथ किया गया कर्नल का अंतिम संस्कार

Bhadohi: Colonel's last rites performed with full respect

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
भदोही जनपद के कुड़ीकला निवासी सेवानिवृत्त कर्नल वीएन दुबे (Retired Colonel VN Dubey) का निधन हो गया। वह अपने परिवार के साथ पड़ोसी जनपद प्रयागराज में रहते थे। कर्नल वीएन दुबे की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए परिजनों ने उनका अंतिम संस्कार पैतृक गांव के गंगा घाट पर किया। मंगलवार को पूरे सम्मान के साथ अंतिम यात्रा निकाली गई। कोइरौना पुलिस ने अर्थी का कांधा दिया। अंतिम विदाई देने वालों में विधायक समेत तमाम स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कुड़ी कला के रहने वाले सेना से कर्नल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वहप्रयागराज में परिवार के साथ रहते थे, लेकिन अपने समाज से उन्हे बहुत लगाव था और इसी वजह से वह हमेशा अपने गांव आते रहतेथे और सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। बीती रात उनका निधन हो गया। निधन के उपरांत कर्नल वीएन दुबे की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उनका दाह संस्कार गांवके पैतृक गंगा घाट पर किया गया।

मंगलवार को सुबह पार्थिव शरीर कुड़ीकला गांव लाए जाने के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। सैकड़ों लोगों नेश्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अंतिम विदाई दी। कोइरौना थाने की पुलिस ने भी कांधा दिया। इसके उपरांत स्थानीय गंगा घाट पर वीएन दुबे का दाह संस्कार किया गया। इस मौके पर विधायक विपुल दुबे, माता स्वरूप शुक्ल, अभिषेक पांडेय, सुनील मिश्र, सुशील कोहिला, डा. रमाशंकर सिंह मौजूद रहे। पूर्व सांसद गोरखनाथ पांडेय ने भी कर्नल वीएन दुबे के निधन पर शोक जताया है।

New Delhi/Mumbai : वर्ष 2025-26 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में चालू खाते का घाटा बढ़कर जीडीपी के 1.3 फीसदी पर: आरबीआई

नई दिल्ली/मुंबई : (New Delhi/Mumbai) चालू वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (अक्टूबर-दिसंबर) में चालू खाते का घाटा (कैड) बढ़कर 13.2 अरब डॉलर पर...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles