spot_img

BHADOHI : सूर्य़ नमस्कार कर मनाई 28वीं वर्षगांठ

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : पतंजलि परिवार द्वारा भारत स्वाभिमान (न्यास) की 28वीं वर्षगाँठ सीटी मार्डन रामबाग (योग कक्षा सुरियावां) में मनाई गई। ज़िला महामंत्री अश्वनी साहू ने बताया की सन 1995 में भारत स्वाभिमान की स्थापना हुई थी। उसी दिन से स्वदेशी को आगे ले जाने का संकल्प लिया गया था। आज योग ऋषि स्वामी रामदेव महाराज के नेतृत्व में पूरा विश्व में योग एवं स्वदेशी को अपना रहा है।
अश्वनी साहू ने बताया भदोही जिले में 100 से अधिक योग कक्षाएं चल रही हैं, जिससे ज़्यादा से ज़्यादा लोग शामिल हो रहे हैं। वर्षगांठ के मौके पर डा. एलसी यादव एवं विजयशंकर मौर्य ने सूर्य नमस्कार का अभ्यास कराया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से दशरथ कौशल, रमणीक शर्मा, मनोज, रामलखन, राजेंद्र प्रसाद, शिवकुमार, दिनेश आदि मौजूद रहे।

New Delhi : सर्राफा बाजार में महंगा हुआ सोना, चांदी की भी बढ़ी चमक

नई दिल्ली : (New Delhi) घरेलू सर्राफा बाजार (domestic bullion market) में आज शुरुआती कारोबार के दौरान तेजी का रुख नजर आ रहा है।...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles