spot_img

BHADOHI : साफ-सफाई संग चला फागिंग और एंटी लार्वा छिड़काव का अभियान

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही : संचारी रोग नियंत्रण के दृष्टिगत जिलाधिकारी गौरांग राठी एवं मुख्य विकास अधिकारी भानु प्रताप सिंह के द्वारा जारी गाइडलाइन के तहत गुरुवार को जनपद के विभिन्न हिस्सों में फागिंग और स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान सफाई कर्मियों की टोली द्वारा नालियों, झाडियों एवं ग्राम पंचायत के मार्गों की सफाई की गई। इसके अलावा शासकीय भवनों की सफाई कर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव किया गया। इसी क्रम में जगह-जगह सेनिटाइजेशन और फागिंग भी करवाई गई।

इस अभियान में विकास खंड स्तर पर समस्त बीडीओ, एडीओ (पंचायत), नगर पालिका परिषद /नगर पंचायत स्तर पर ईओ, जिला स्तर पर जिला मलेरिया अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी द्वारा सफाई कार्य समस्त ग्राम पंचायतों, विकास खंड, नगरीय निकाय, मुख्यालय पर करवाया जा रहा है। गुरुवार को नपा भदोही के ईओ जी लाल की देखरेख में मेन रोड, एकमा से लिप्पन मोड़, पूजा कार्पेट, परवेज कार्पेट में और नगर पालिका गोपीगंज के विभिन्न वार्डों में फॉगिंग व एंटी लार्वा का छिड़काव किया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत सुरियावां, घोसिया, खमरिया, नई बाजार, सुरियावां, नगर पंचायत ज्ञानपुर के विभिन्न क्षेत्रों में मार्गों, भवनों की सफाई, ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, फागिंग, सेनिटाइजेशन का कार्य प्रभावी तरीके से संपादित किया गया।

Srinagar/Budgam : मस्जिदों पर बुलडोजर और बढ़ता ध्रुवीकरण: मीरवाइज उमर फारूक ने जताई चिंता

श्रीनगर/बडगाम : (Srinagar/Budgam) कश्मीर के प्रमुख धर्मगुरु मीरवाइज उमर फारू (Mirwaiz Umar Faroo, a prominent Kashmiri cleric) ने देश में मुसलमानों की मौजूदा स्थिति...

Explore our articles