spot_img

Bhadohi : भिखारीपुर और चक वैदिक में गरीबों को बांटा कंबल

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही:(Bhadohi)
शीतलहर व कडा़के की ठंड के बीच प्रशासन द्वारा वृद्धजनों, असहायों, गरीबों के मध्य कंबल व गर्म वस्त्र का वितरण अनवरत जारी है। रविवार को एसडीएम भदोही डा. कृपाशंकर पांडेय, तहसीलदार सत्यपाल प्रजापति ने क्षेत्र के ग्राम भिखारीपुर व चक वैदिक में जरूरतमंदों की बस्ती में पहुंचकर कंबल का वितरण किया।
जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया कि ठंड के दृष्टिगत जनपद में विभिन्न चौराहों व महत्वपूर्ण स्थलों पर अलाव की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा सभी नगरीय निकायों में स्थाई/ अस्थाई रैन बसेरा स्थापित किया गया है। भदोही समेत जनपद की अन्य तहसीलों में भी अलाव का इंतजाम किए जाने के साथ-साथ जरूरतमंदों को कंबल और उनी वस्त्र का वितरण किया जा रहा है। एसडीएम भदोही डा. कृपाशंकर पांडेय ने बताया कि जिलाधिकारी के मार्गदर्शन व नेतृत्व में तहसील प्रशासन के द्वारा अनवरत कंबल वितरण का अभियान जारी है।

Shimla : चेस्टर हिल केस की हाईकोर्ट निगरानी में जांच हो: भाजपा विधायक रणधीर शर्मा

शिमला : (Shimla) भाजपा विधायक रणधीर शर्मा (BJP MLA Randhir Sharma) ने चेस्टर हिल (Chester Hill case) मामले में कथित बेनामी संपत्ति की जांच...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles