spot_img

Bhadohi : भदोही पुलिस के हत्थे चढ़े अंतरजनपदीय गांजा तस्कर, 1.52 लाख रुपये नगद सहित 15 किलो गांजा बरामद

Bhadohi: Bhadohi police caught inter-state ganja smuggler, recovered 15 kg of ganja including cash of Rs 1.52 lakh

क्राइम ब्रांच और औराई पुलिस ने संयुक्त रूप से की गिरफ्तारी, कार और पिस्टल बरामद
सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
औराई पुलिस और क्राइम ब्रांच (Aurai Police and Crime Branch) ने अंतरजनपदीय चार गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक कार और पिस्टल बरामद हुई है। इसके अलावा 1.52 लाख रुपये का गांजा बरामद हुआ है। एसपी डा. अनिल कुमार ने बताया कि स्वाट व औराई थाने की संयुक्त टीम ने बीती रात मुखबिर की सूचना पर खमरिया-चेतगंज मार्ग नाला पुलिया के पास घेराबंदी की और गांजा तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना सहित चार अंतर्जनपदीय गांजा तस्करों को धर दबोचा।

गिरफ्त में आए गांजा तस्कर सौरभ उर्फ विशाल उर्फ बबलू चौबे पुत्र वीरेंद्र चौबे (निवासी सिऊर, औराई), अरुण तिवारी पुत्र अमरनाथ तिवारी (निवासी कोठरा मिश्रान, जिगना, मिर्जापुर), अनिल बाल्मीकि पुत्र रवींद्र लाल उर्फ रामेंद्र (निवासी मिल्की, थाना ज्ञानपुर) और रितिक उपाध्याय पुत्र रितेश उर्फ दिनेश उपाध्याय (निवासी बिसही वैरीवीसा, गोपीगंज) के पास से एक कार बरामद हुई है, जिसकी तलाशी के दौरान 15 किलो गांजा (कीमती करीब डेढ़ लाख रुपये) बरामद हुआ।
इसके अलावा गाजा बिक्री का 1.52 लाख रुपये नगद और एक अदद पिस्टल बरामद हुई है। पूछताछ के बाद सभी के खिलाफ धारा-8/20 एनडीपीएस एक्ट व धारा-3/25 आयुध अधिनियम का केस दर्ज किया गया है। एसपी ने बताया कि धरे गए गिरोह के सदस्यों के ऊपर भदोही व मिर्जापुर में गैंगस्टर सहित चोरी, जालसाजी, मादक पदार्थों की तस्करी, आयुध व आबकारी अधिनियम के लगभग एक दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। आपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है।
पूछताछ करने पर धरे गए तस्करों द्वारा बताया कि इनका गांजा तस्करी का गिरोह है। यह गिरोह उड़ीसा प्रांत से सस्ते दाम पर गांजा खरीद कर आसपास के जनपदों में महंगे दाम पर गांजा बिक्री का काम करता था। गिरफ्तार करने वाली टीम में औराई प्रभारी गगनराज सिंह, स्वाट टीम प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह, एसआई दिनेस कुमार के साथ टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles