spot_img

Bhadohi : एक और शातिर अपराधी की जमानत निरस्त

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
चोरी, जानलेवा हमला करने और गुंडा अधिनियम के अभियुक्त की जमानत न्यायालय ने निरस्त कर दी है। अभियुक्त जनपद के चौरी थाने का टाप 10 हिस्ट्रीशीटर है। अभियुक्त के ऊपर जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने का आरोप है। बताते चलें कि जनपद की पुलिस के द्वारा अब तक दर्जन अभियुक्तों की जमानत निरस्त करवाई जा चुकी है।
थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि जमानत पर रिहा हिस्ट्रीशीटर प्रकाश वनवासी पुत्र महंगी वनवासी, जो थाने का टॉप टेन अभियुक्त है। उसकी जमानत न्यायालय ने निरस्त कर दी है। क्षेत्र के सरबतखानी के रहने वाले प्रकाश वनवासी की जमान से संबंधित जमानतदारों द्वारा अपनी जमानत वापस लेने का शपथ पत्र न्यायिक मजिस्ट्रेट के न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। इसके पश्चात अदालत ने प्रकाश की जमानत निरस्त कर दी है।
थानाध्यक्ष चौरी ने बताया कि अभियुक्त प्रकाश वनवासी के विरुद्ध चोरी, हत्या के प्रयास, गुंडा अधिनियम का अभियुक्त है। उसके खिलाफ चौरी थाने में विभिन्न धाराओं वाले पांच मामले पंजीकृत हैं।

New Delhi : मिरांडा, हंसराज और स्टनर्स ने पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल टूर्नामेंट में अपने-अपने मुकाबले जीते

नई दिल्ली : (New Delhi) नई दिल्ली के श्री गुरु तेग बहादुर कॉलेज में खेले जा रहे पांचवें पीएसपीबी बाबा दीप सिंह बास्केटबॉल (5th...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles