spot_img

Bhadohi : ट्राईसाइकिल समेत अन्य सहायक उपकरणों के लिए करें आनलाइन आवेदन

सत्येंद्र द्विवेदी
भदोही: (Bhadohi)
गरीबी रेखा में जीवन यापन करने वाले दिव्यांगजनों को ट्राईसाइकिल समेत अन्य सहायक उपकरण (कृत्रिम अंग) प्रदान किए जा रहे हैं। इसके लिए आवेदकों को विभाग के पोर्टल http://divyangjan.up.in/ पर आनलाइनआवेदन करना होगा। यह जानकारी देते हुए जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि जिले के विभिन्न श्रेणी दिव्यांगों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण प्रदान किया जा रहा है।
चिकित्सक की संस्तुति पर निशुल्क ट्राईसाइकिल समेत अन्य उपकरणों को पाने के लिए पात्र दिव्यांगों की श्रेणी निर्धारित की गई है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगों की सालाना आय 46080 हजार रुपये और नगरीय क्षेत्र के लिए 56460 रुपये निर्धारित की गई है।उक्त आय श्रेणी वाले दिव्यांगजन आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र, आधार कार्ड, यूडीआईडी के साथ अपने नजदीकी सहज जन सेवा केंद्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।

दिव्यांगजन शादी पुरस्कार योजना
जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि विभाग द्वारा संचालित दिव्यांगजन शादी पुरस्कार योजना के तहत शादी के लिए आर्थिक सहायता दी जाती है। इस योजना में युवक के दिव्यांग होने पर 15 हजार रुपया और युवती के दिव्यांग होने पर बीस हजार रुपये दिया जाता है। दोनों के दिव्यांग होने की दशा में 35 हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप संयुक्त बैंक खाते में दिया जाता है। इस योजना का लाभ पाने केलिए युवक की आयु 21 से कम और 45 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। जबकि युवती की आयु 18 वर्ष और अधिकतम 45 वर्ष निर्धारित की गई है। दंपति में कोई आयकर दाता न हो। इसके अलावा सीएमओ की तरफ से जारी प्रमाणपत्र में दिव्यांगता 40 फीसद या उससे अधिक होनी चाहिए। इस योजना कालाभ पाने केलिए आवेदक http://divyangjan.upsdc.gov.in/ पर आनलाइन आवेदन किया जा सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles