spot_img

BENGALURU : पद्म सम्मान के लिए आठ कन्नडिगा लोगों का चयन दिखाता है कि राज्य प्रतिभाओं की खान है: बोम्मई

बेंगलुरु: (BENGALURU) कर्नाटक के विभिन्न क्षेत्रों के आठ विशिष्ट जनों को पद्म सम्मान दिये जाने की घोषणा पर प्रसन्नता जताते हुए कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह दिखाता है कि राज्य में कितनी प्रतिभाएं हैं।बोम्मई ने बिना किसी अपेक्षा के देश के लिए अपना योगदान देने वाले, राज्य के लोगों का सम्मान के लिए चयन करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की भाजपा नीत सरकार के प्रति आभार भी जताया।उन्होंने कहा, ‘‘कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एस एम कृष्णा, सामाजिक कार्यकर्ता सुधा मूर्ति और जानेमाने कन्नड साहित्यकार प्रोफेसर एस एल बीरप्पा समेत कर्नाटक के आठ लोगों को पद्म सम्मान के लिए चुना गया है। कर्नाटक से आठ लोगों का चुनाव दिखाता है कि कर्नाटक में अनेक प्रतिभाएं हैं। सरकार सभी को बधाई देना चाहेगी।’’

बोम्मई ने यहां संवाददाताओं से कहा कि मोदी सरकार ने बिना किसी अपेक्षा के राष्ट्र में योगदान देने वाले और प्रचार के लिए कभी शोर नहीं मचाने वाले लोगों का चुनाव किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार ने प्रतिष्ठित पद्म सम्मान के लिए चुनते समय अन्य चीजों के बजाय उपलब्धियों को अधिक प्राथमिकता दी है।एस एम कृष्णा को पद्म विभूषण सम्मान के लिए चुना गया है, वहीं एस एल बीरप्पा और सुधा मूर्ति को पद्म भूषण से सम्मानित किये जाने की घोषणा की गयी है।पद्म सम्मान की सूची में राज्य के अन्य लोगों में केवी डूडेकेला, रानी मचैया, एन पी मुनिवेंकटप्पा, राशिद अहमद कादरी तथा एस सुब्बाराम हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Explore our articles