spot_img

Bengaluru : कोहली की ऊर्जा आज भी कमाल, अश्विन ने की जमकर तारीफ

बेंगलुरू : (Bengaluru) विराट कोहली (Virat Kohli) की फिटनेस और जज्बे की तारीफ करते हुए भारत के पूर्व ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Indian off-spinner Ravichandran Ashwin) ने कहा कि इस उम्र में भी उनकी ऊर्जा और खेल के प्रति जुनून बेजोड़ है। उन्होंने कहा कि कोहली जो कहते हैं, उसे मैदान पर करके भी दिखाते हैं।

आईपीएल 2026 के पहले मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (Royal Challengers Bengaluru) के लिए खेलते हुए कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 38 गेंदों में नाबाद 69 रन बनाकर टीम को छह विकेट से जीत दिलाई। यह आईपीएल फाइनल के बाद उनका पहला टी20 मुकाबला था, जिसमें उन्होंने शानदार अंदाज में वापसी की।

अश्विन ने ‘जियोस्टार’ (‘JioStar’) के एक कार्यक्रम में कहा कि कोहली का खेल देखने से ऐसा लगता है जैसे वह लोगों को बता रहे हों कि क्रिकेट कैसे खेला जाना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से विकेटों के बीच उनकी दौड़ और आक्रामक सोच की सराहना की।उन्होंने कहा कि एक साझेदारी के दौरान भी कोहली लगातार दूसरे रन के लिए तैयार रहते हैं, जो उनके अंदर आज भी मौजूद जोश और प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

आईपीएल से पहले भी कोहली शानदार फॉर्म में थे। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में 93, 23 और 124 रन बनाए, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ श्रृंखला में दो शतकों सहित 302 रन बनाए थे।अश्विन के अनुसार, इतने अनुभव और उम्र के बावजूद कोहली की ऊर्जा में कोई कमी नहीं आई है और यही उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाती है।

Explore our articles