spot_img

Bengaluru : कर्नाटक उच्च न्यायालय ने गलत जानकारी देने के लिए उपायुक्तों को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया

बेंगलुरु : कर्नाटक उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को जिलों के उन उपायुक्तों को अदालत में पेश होने का निर्देश दिया, जिन्होंने सभी गांवों में कब्रिस्तान के लिए जमीन के प्रावधान के संबंध में गलत जानकारी दी थी।

अदालत मोहम्मद इकबाल द्वारा दायर एक दीवानी अवमानना याचिका पर सुनवाई कर रही है, जिसमें दावा किया गया है कि राज्य सरकार उच्च न्यायालय के 2019 के उस आदेश का पालन करने में विफल रही है, जिसमें छह सप्ताह के भीतर कर्नाटक के सभी गांवों में कब्रिस्तान के लिए जमीन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया था।

न्यायमूर्ति बी. वीरप्पा और न्यायमूर्ति टी. वेंकटेश नाइक की खंडपीठ ने उपायुक्तों को 17 मार्च को अदालत के समक्ष होने का आदेश दिया।

सरकारी वकील ने जनवरी में याचिका की पिछली सुनवाई के दौरान अदालत को बताया था कि राज्य के 29,616 गांवों में से 27,903 को पहले ही जमीन उपलब्ध करा दी गई थी और केवल 319 गांवों को ही जमीन दी जानी है।

हालांकि, कर्नाटक राज्य कानूनी सेवा प्राधिकरण ने अदालत को सूचित किया था कि सरकार ने गलत जानकारी प्रदान की है।

इस मामले की सुनवाई 17 मार्च तक स्थगित कर दी गई है।

New Delhi : पीठ दर्द के कारण भारत सीरीज से बाहर हुईं सोफी मोलिनेक्स

नई दिल्ली : (New Delhi) ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम (Australia women's cricket team) की हरफनमौला खिलाड़ी सोफी मोलिनेक्स (Sophie Molineux) भारत के खिलाफ जारी...

Explore our articles