spot_img
HomelatestBengaluru: हॉकी इंडिया ने महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए की 60...

Bengaluru: हॉकी इंडिया ने महिला राष्ट्रीय कोचिंग शिविर के लिए की 60 सदस्यीय दल की घोषणा

बेंगलुरु: (Bengaluru) हॉकी इंडिया (Hockey India) ने सोमवार को 1 से 7 अप्रैल तक चलने वाले मूल्यांकन शिविर के लिए 60 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम की घोषणा की है, शिविर का आयोजन साई, बेंगलुरु में किया जा रहा है। 6 और 7 अप्रैल को चयन परीक्षण आयोजित कर 33 खिलाड़ियों को चुना जाएगा, जो भविष्य के कोचिंग शिविरों और अंतराष्ट्रीय एक्सपोज़र टूर में हिस्सा लेंगे।

पुणे में हाल ही में संपन्न 14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के बाद 60 खिलाड़ियों के कोर ग्रुप को शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह चयन पूरे टूर्नामेंट में उनके प्रभावशाली प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न राज्यों की होनहार प्रतिभाओं की पहचान करता है। इन खिलाड़ियों पर अब कड़ी निगरानी रखी जाएगी क्योंकि वे भारतीय महिला हॉकी टीम के लिए अंतिम 33 सदस्यीय कोर संभावितों में जगह बनाने की होड़ में हैं। जब तक एक उपयुक्त मुख्य कोच की नियुक्ति नहीं हो जाती, खिलाड़ी महिला हॉकी टीम की कोच अंकिता बी.एस. को रिपोर्ट करेंगी।

हॉकी इंडिया के हाई परफॉर्मेंस निदेशक हरमन क्रूज़ ने सोमवार को एक आधिकारिक बयान में कहा, “14वीं हॉकी इंडिया सीनियर महिला राष्ट्रीय चैंपियनशिप सोने की खान साबित हुई है। हमने राष्ट्रीय चैंपियनशिप में टीमों से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को चुना है, भले ही वे राष्ट्रीय सेटअप में पहले से शामिल रहे हों। अब हमारे पास ऐसे खिलाड़ियों का अच्छा मिश्रण है जो राष्ट्रीय टीम में रहे हैं और ऐसे खिलाड़ियों ने जिन्होंने अपार क्षमता का प्रदर्शन किया है। आगे का उद्देश्य भारतीय महिला हॉकी टीम की मुख्य संभावित खिलाड़ियों के लिए सर्वश्रेष्ठ 33 खिलाड़ियों को चुनना है।”

60 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम:

गोलकीपर:- सविता, सोनल मिंज, बिचू देवी खारीबाम, माधुरी किंडो, बंसारी सोलंकी, प्रोमिला कर, राम्या कुरमापु। डिफेंडर्स:- उदिता, निक्की प्रधान, रोपनी कुमारी, लालह्लुनमावी, प्रीति, टी सुमन देवी, अंजना डुंगडुंग, निशी यादव।

मिडफील्डर:- मोनिका, सोनिका, नेहा, महिमा चौधरी, निशा, ज्योति, सलीमा टेटे, मनश्री शेडेज, अक्षता अबासो ढेकाले, लालरुअतफेली,मरीना लालरामनघाकी, प्रभलीन कौर, मनीषा चौहान, इशिका चौधरी, रितान्या साहू, ज्योति छत्री, अजमीना कुजूर, सुजाता कुजूर, कृतिका एसपी, महिमा टेटे, ममता भट्ट, एडुला ज्योति, अनिशा डुंगडुंग, भावना खाड़े, मैक्सिमा टोप्पो।

फॉरवर्ड:- दीपिका, शर्मिला देवी, नवनीत कौर, दीपिका सोरेंग, संगीता कुमारी, वैष्णवी विट्ठल फाल्के, रुताजा दादासो पिसल, लालरिंडिकी, लालरेमसियामी, वर्तिका रावत, प्रीति दुबे, रितिका सिंह, मारियाना कुजूर, मुमताज खान, तरणप्रीत कौर, बलजीत कौर, वंदना कटारिया, दीपी मोनिका टोप्पो, काजल एस अटपडकर, मंजू चौरसिया।

spot_imgspot_imgspot_img
इससे जुडी खबरें
spot_imgspot_imgspot_img

सबसे ज्यादा पढ़ी जाने वाली खबर