
बेंगलुरु में आरसीबी खेलेगी अपने 5 मैच
बेंगलुरु : (Bengaluru) बेंगलुरु का एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (Bengaluru’s M. Chinnaswamy Stadium) एक बार फिर क्रिकेट मैचों की मेजबानी के लिए तैयार है। खबर है कि इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 (Indian Premier League (IPL) 2026) का पहला मैच इसी मैदान पर खेला जाएगा। इसके साथ-साथ बेंगलुरु का यह प्रतिष्ठित मैदान आगामी IPL सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के 5 मैचों की मेजबानी करेगा। बता दें कि RCB का यह घरेलू मैदान (RCB’s home ground) है और यहां पर पिछले कुछ महीनों में कोई भी घरेलू या अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं हुआ था।
फाइनल की मेजबानी भी करेगा चिन्नास्वामी
इंडिया टुडे के मुताबिक, RCB अपने 5 मैच बेंगलुरु में खेलने के अलावा 2 मैच रायपुर में भी खेलेगी। बता दें कि आगामी सीजन में रायपुर का शहीद वीर नारायण अंतरराष्ट्रीय मैदान (Raipur’s Shaheed Veer Narayan International Stadium) RCB का दूसरा घरेलू मैदान होगा। वहीं, चिन्नास्वामी स्टेडियम में लीग चरण के 5 मैचों के अलावा 2 प्लेऑफ मुकाबले भी खेले जाएंगे, जिसमें फाइनल भी शामिल है। ऐसे में यह बेंगलुरु में मौजूद क्रिकेट प्रशंसकों के लिए अच्छी खबर है।
RCB के प्रशंसक घरेलू मैदान पर मैच देखने के हकदार हैं- राजेश मेनन
RCB के CEO राजेश मेनन (RCB CEO Rajesh Menon) ने एक आधिकारिक बयान में कहा, “चिन्नास्वामी स्टेडियम सिर्फ हमारा घरेलू मैदान नहीं है, बल्कि यहां टीम के तौर पर हमारी पहचान जिन्दा होती है। हमारे प्रशंसक बेंगलुरु में जो ऊर्जा लाते हैं, वह हमेशा हमारे खिलाड़ियों के लिए सकारात्मक साबित होती है। हमारे प्रशंसक बिना किसी शर्त के हमारे साथ खड़े रहे हैं, और वे अपनी टीम को घर पर मुकाबला करते देखने का मौका पाने के हकदार हैं।”
इस दुर्घटना के बाद से नहीं खेले गए थे चिन्नास्वामी में मैच
पिछले साल RCB के ट्रॉफी जीत के जश्न के दौरान मची भगदड़ में 10 से अधिक लोगों की मौत के बाद स्टेडियम में कोई भी मैच आयोजित नहीं किया गया।
विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy) के मुकाबले भी इस मैदान को नहीं दिए गए और BCCI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्टेडियम में मैच कराए गए थे। पिछले साल बेंगलुरु महिला विश्व कप की मेजबानी से भी वंचित रहा और आगामी पुरुष टी-20 विश्व कप में भी उसे मैच नहीं मिला।
कर्नाटक सरकार से पहले ही मिल गई थी हरी झंडी
दिसंबर 2025 की शुरुआत में कर्नाटक कैबिनेट ने कुछ शर्तों के साथ चिन्नास्वामी स्टेडियम में IPL मैचों के आयोजन को मंजूरी दे दी थी। इसी क्रम में जनवरी 2026 में कर्नाटक सरकार ने कर्नाटक स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (KSCA) (Karnataka State Cricket Association) को मैचों की मेजबानी के लिए हरी झंडी दे दी थी। KSCA ने यह भी स्पष्ट किया था कि सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन से जुड़े सभी इंतजामों को पूरी ईमानदारी और सख्ती से लागू किया जाएगा।


