spot_img

Beijing : चीन में भूस्खलन, 19 लोगों की मौत, व्यापक पैमाने पर राहत बचाव जारी

बीजिंग : चीन के सिचुआन प्रांत में भूस्खलन में 19 लोगों की मौत हो चुकी है। मलबे में दबे लोगों को खोजने में मदद के लिए 180 से अधिक जवानों को मौके पर तैनात किया गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, मारे गए सभी लोग जाहिर तौर पर जिंकयुआन माइनिंग कंपनी के कर्मचारी थे। जिस क्षेत्र में भूस्खलन की यह घटना हुई है, वो क्षेत्र असुरक्षित माना जाता है। इसके अलावा इंजीनियरिंग परियोजनाओं और खनन कार्यों के कारण यहां बड़े पैमाने पर भूस्खलन आता है।

इससे पहले भी उत्तरी चीन में एक कोयला खदान में भूस्खलन आया था। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई थी। पिछले साल यानी 2022 सितंबर में बारिश के बाद भीषण बाढ़ आई थी। भूस्खलन के अलावा इस क्षेत्र में जोरदार भूकंप भी आ चुका है। साल 2008 में इस क्षेत्र में 7.9 तीव्रता की भूकंप आया था। इस जोरदार भूंकप से 87 हजार से अधिक लोगों के मारे और लापता होने की खबर सामने आई थी।

Mumbai : नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की पुलिस कस्टडी २९ मार्च तक बढ़ाई गई

मुंबई : (Mumbai) महाराष्ट्र के नासिक जिला अदालत (Nashik District Court in Maharashtra) ने मंगलवार को नासिक दुष्कर्म मामले के आरोपित अशोक खरात की...

Explore our articles