spot_img

Begusarai: युवक की गोली मारकर हत्या, काबर झील के वन क्षेत्र में मिला शव

बेगूसराय:(Begusarai) बेगूसराय में अपराध नियंत्रण के लिए काम कर रही पुलिस एक मामले को सुलझा भी नहीं पाती है कि बेखौफ अपराधी दूसरी घटना कर सनसनी फैला देते हैं। शनिवार को मंझौल सहायक थाना क्षेत्र में काबर झील पक्षी विहार के वन क्षेत्र से एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया है।

मंझौल डीएसपी श्याम किशोर रंजन ने बताया कि युवक के सिर में पीछे से गोली मारी गई है। सभी बिंदुओं पर जांच चल रही रही है। शव की हालत देखकर प्रथम दृष्टया लगता है कि कहीं अन्यत्र हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के लिए काबर वन क्षेत्र में फेंक दिया गया है। मृतक का फोटो सर्कुलेट किया गया है। पहचान होने के बाद ही इस संबंध में पता चल पाएगा।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि शनिवार को जब महिलाएं जयमंगला गढ़ के बगल में स्थित काबर वन क्षेत्र में जलावन के लिए लकड़ी चुनने गई तो एक युवक का शव फेंका हुआ देखकर हड़कंप मच गया। महिलाओं ने शव की सूचना अपने परिजनों और आसपास के लोगों को दी। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दिया गया है।

Explore our articles