spot_img

Begusarai : बिहार में सरिया कानून लागू करना चाहती ही सुरक्षा देने में नाकाम सरकार : गिरिराज सिंह

बेगूसराय : (Begusarai) केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह (Union Minister Giriraj Singh) ने बिहार में तेजी से बढ़ रहे अपराध और औरंगाबाद के हसपुरा में देवी मंदिर पर प्रतिबंधित मांस लटकाए जाने को लेकर बिहार सरकार पर निशाना साधा है। इसके साथ ही बिहार के इस्लामीकरण की बातें कही है।उन्होंने सोमवार को बेगूसराय में कहा है कि औरंगाबाद के हसपुरा में रोहिंग्या और बांग्लादेशियों का आतंक है। हसपुरा में जो घटना घटी वह एक दिन की घटना नहीं थी, केवल उसे दिन मंदिर की घटना नहीं थी। बल्कि इस इलाके में सामाजिक सौहार्द को बिगड़ने और इस्लामी वर्चस्व को कायम करने के लिए कई महीनों से विभिन्न मंदिरों पर गाय के मांस का टुकड़ा फेंका गया।

गिरिराज सिंह ने कहा कि प्रशासन इस सबकी लीपा-पोती करता रहा। इस बार भी जो घटना हुई है, उसका भी लीपापोती करने की कोशिश की। लेकिन जनता के जागने के कारण आज यह बात सामाजिक रूप में उजागर हो गई है। मुझे लगता है कि बिहार जैसे प्रांत में विकट स्थिति है। अगर नितीश बाबू और लालू जी का राज रहेगा तो यहां सरिया कानून लागू होगा।

उन्होंने बताया कि 17 जुलाई 2023 को अमझर शरीफ देवी मंदिर में, हसपुरा बाजार में दो मंदिरों में, रेफरल अस्पताल के निकट देवी मंदिर, चौराही रोड देवी मंदिर एवं कन्या मध्य विद्यालय के निकट स्टूडियो गेट पर गोमांस का लोथड़ा पाया गया। हसपुरा बाजार ठाकुरवाड़ी से भगवान की मूर्ति चोरी हो गई। 18 जुलाई को हसपुरा मस्जिद गली में हरि भगवान उर्फ प्रेमजी (संघ कार्यकर्ता) के दरवाजे पर गोमांस फेंका गया। आठ अगस्त को बाला बिगहा गांव हनुमान मंदिर में गोमांस का लोथड़ा फेंका गया। 23 दिसम्बर को हसपुरा प्रखंड कार्यालय के निकट काजी बिगहा के मंदिर में गोमांस के टुकड़े फेंके गए।

गिरिराज सिंह ने कहा कि हाल के वर्षों में अमझर शरीफ में बसाए गए मुस्लिमाबाद बस्ती के रोहिंग्या एवं बांग्लादेशी मुसलमानों द्वारा इन नापाक हरकतों द्वारा सांप्रदायिक तनाव बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। प्रशासन निष्क्रिय और मूक दर्शक बना हुआ है। अभी तक कोई गिरफ्तारी तक नहीं हुई है। बल्कि प्रदर्शनकारी नागरिकों के साथ बर्बरता पूर्ण व्यवहार पुलिस और प्रशासन का रहा है।

बिहार में लगातार हो रहे अपराध को लेकर गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में कोई सुरक्षित नहीं है। रात में पटना में पुलिसकर्मी को गोली मारी गई तो सुबह में शेखपुरा में छात्र की हत्या हो गई। बेगूसराय में बीते दिनों शराब माफिया ने एसआई खामस चौधरी को कुचलकर मार डाला। जिस राज्य में पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं हो उस राज्य में जनता की रक्षा कौन करेगा।

गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में अपराधी जब और जहां चाहें हत्या एवं लूट की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। गोली चला रहे हैं, सरकार विधि-व्यवस्था लागू करने में पूरी तरह से नाकाम है। लगातार हो रहे अपराध को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसका जवाब देना चाहिए। बिहार में जंगलराज पार्ट-टू चल रहा है। यहां अंधेर नगरी चौपट राजा टके सेर खाजा, टके सेर भाजी वाली हालत है।

Explore our articles