spot_img

Begusarai : जून 2024 तक अद्भुत स्वरुप में दिखेगा सिमरिया गंगा धाम : जल संसाधन मंत्री

बेगूसराय:(Begusarai) जल संसाधन मंत्री संजय कुमार झा ने बुधवार को यहां कहा है कि मिथिला का पावन गंगा तट बेगूसराय का सिमरिया धाम जून 2024 तक अद्वितीय रूप में दिखने लगेगा। सिमरिया का वह भव्य स्वरूप होगा, जो स्वरूप अब तक बिहार के किसी अन्य जगहों की नहीं है।

जल संसाधन और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा ने आज सिमरिया गंगा तट पर होने वाले विकास कार्यों का पूजा-अर्चना कर कार्यारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मां गंगा की पूजा करते हुए दुग्ध अर्पित किया। उन्होंने तय समय सीमा से पहले कार्य पूरा करने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया।पूजा-अर्चना और कार्यारंभ करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए संजय कुमार झा ने कहा कि सिमरिया धाम को उत्तराखंड के हर की पौड़ी की तरह भव्य बनाने के लिए 30 मई को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा यहां आकर शिलान्यास किया गया था। कार्य समाप्त करने का लक्ष्य 18 माह का तय किया गया है।

लेकिन कार्यकारी एजेंसी को गुणवत्ता के साथ अगले वर्ष जून तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए दिन-रात काम किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि मिथिला के इस पावन गंगा घाट पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ती है। इसके मद्देनजर दूरदर्शी प्लान बनाकर कार्य किए जा रहे हैं। सिमरिया गंगा धाम में सीढ़ी साधारण नहीं बनेगा।

यहां गंगा की गहराई के देखते हुए बिहार में पहली बार स्टील शीट से पाइलिंग किया जाएगा। जिससे भविष्य में धसान नहीं हो। हर की पौड़ी वाले स्ट्रक्चर की तरह स्ट्रक्चर तैयार करने का निर्देश दिया गया है। जिससे ट्रेन पर से ही इसका अद्भुत दृश्य दिखे। मुक्तिधाम भी बनाया जाएगा, जिसमें लकड़ी एवं बिजली पर अलग-अलग शवदाह की व्यवस्था होगी। जाने के लिए रास्ता और सुरक्षा के उपाय किए जाएंगे।

कल्पवास क्षेत्र का भी सुदृढ़ीकरण और विकास किया जाएगा, कार्य आज से शुरू हो रहा है। अगस्त से गंगा में पानी बढ़ने लगता है, इसके मद्देनजर जुलाई के अंतिम तक स्टील पाइलिंग पूरा करने का निर्देश दिया गया है। पानी बढ़ने के बाद धर्मशाला सहित अन्य कार्य किए जाएंगे। 2023 के कल्पवास और अर्ध कुंभ तक सीढ़ी निर्माण कार्य पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

यहां सब दिन लोगों की भीड़ उमड़ती है, इसके मद्देनजर कार्य के दौरान श्रद्धालुओं को कोई असुविधा नहीं हो, इसका भी ख्याल रखा जाएगा। इस अवसर पर मंत्री ने जिलाधिकारी रोशन कुशवाहा एवं जल संसाधन विभाग के इंजीनियर इन चीफ शैलेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा भी किया।उन्होंने विभिन्न विकास कार्यों का लोकेशन निरीक्षण कर जगह भी चयनित किया। इस अवसर पर एडीएम राजेश कुमार सिंह, सदर एसडीओ रामानुज प्रसाद सिंह, बेगूसराय के कार्यपालक अभियंता प्रेम प्रकाश, खगड़िया के अधीक्षण अभियंता अख्तर जमील, दिलीप कुमार, वरिष्ठ जदयू नेता भूमिपाल राय एवं दरभंगा जिला जदयू उपाध्यक्ष अखिलेश कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

New Delhi : ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

नई दिल्ली : (New Delhi) जर्मनी की लग्जरी कार विनिर्माता कंपनी ऑडी (German luxury car manufacturer Audi) ने गुरुवार को अपने वाहनों की कीमतें...

Explore our articles