spot_img

Begusarai : चरित्र निर्माण शिविर में इटवा डीएवी ने जीता सात शिल्ड और 36 मेडल

Begusarai: Itwa DAV won seven shields and 36 medals in character building camp

बेगूसराय: (Begusarai) डीएवी पब्लिक स्कूल मोकामा में आयोजित चरित्र निर्माण शिविर में आयोजित दस प्रतियोगिता के सात प्रतियोगिता में बेगूसराय के डीएवी इटवा ने पुरस्कार जीता है। सोमवार को यह जानकारी विद्यालय के प्राचार्य सविता ने दी।उन्होंने बताया कि चतुर्दिवसीय चरित्र निर्माण शिविर डीएवी पब्लिक स्कूल मोकामा में आयोजित किया गया था। बीआर जोन-डी तथा बीआर जोन-आई के 16 विद्यालयों के कक्षा पांच से सात तक के बच्चों के लिए आयोजित किया गया था। जिसमें 16 जिले के करीब छह सौ छात्र-छात्राओं ने दस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।

वैदिक सिद्धांतों के प्रति रूचि उत्पन्न करने, राष्ट्रभक्ति, ईश भक्ति, समाज सेवा, माता-पिता एवं बड़ों के सम्मान की भावना को बढ़ाने के उद्देश्य से इस शिविर का आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में किया जाता है। दस प्रतियोगिता में सात शिल्ड और 36 मेडल प्राप्त कर डीएवी इटवा ने अपनी विशिष्ट पहचान बनाई।समुह भजन में द्वितीय स्थान (नौ बच्चे) शंख ध्वनि में रामकृष्ण ने तृतीय स्थान, योगा में तृतीय (चार बच्चे), भाषण में द्वितीय तथा यज्ञ हवन में (आठ बच्चे), मंत्रोच्चारण में (आठ बच्चे) एवं कक्ष सज्जा में (दस बच्चे) तृतीय स्थान प्राप्त किया है।विद्यालय के प्राचार्य सविता, संगीत शिक्षक अंजनी कुमार, कला शिक्षक चंदन कुमार, संस्कृत शिक्षिका माधवी, संगीता, ममता, उषा तथा अन्य शिक्षकों और अभिभावकों ने विजेताओं को बधाई देते हुए विद्यालय के समुचित विकास के लिए अपने दृढ़ संकल्पित प्रतिज्ञा दुहराई है।

Mumbai : बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर 2’ का जलवा जारी

मुंबई : (Mumbai) रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की फिल्म धुरंधर 2: द रिवेंज ने बॉक्स ऑफिस पर नया इतिहास रच दिया है। फिल्म ने...

Explore our articles