spot_img

Begusarai : घर से फंदे से लटका मिला नाबालिग लड़की का शव, बलान नदी में मिला युवक का शव

बेगूसराय : वीरपुर थाना क्षेत्र के जगदर गांव से पुलिस ने शुक्रवार की शाम दो अलग-अलग जगहों से दो शव बरामद किया है। एक घर से नाबालिग लड़की का फंदे से लटका शव बरामद किया गया है तो दूसरी और बलान नदी से एक युवक का शव बरामद किया गया है।

नाबालिग लड़की का शव बरामद होने के बाद परिजन एवं ग्रामीण दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जाता रहे है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार सुरेश तांती के घर के सभी लोग जगदर बहियार कटनी करने गए थे। शाम में जब उसका बड़ा पुत्र खेत से घर आया तो बहन चांदनी घर के अंदर बांस बल्ली में फंदे से लटकी मिली।

शोर मचाने पर जुटे आसपास के लोगों ने नीचे उतारा, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी। मृतका के भाई ने बताया कि उसका पैर जमीन से सटा हुआ था। मृतका के गले पर जख्म के निशान हैं और उसका शूट भी गले के पास फटा हुआ है। पहना हुआ कपड़ा अस्त व्यस्त हालत में था जो लड़की के साथ किसी अनहोनी की ओर इशारा कर रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही वीरपुर थानाध्यक्ष समरेन्द्र कुमार एवं बेगूसराय महिला थानाध्यक्ष आवंती कुमारी के नेतृत्व में पहुंची पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। देर शाम तक पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में जुटी थी। लेकिन घटना से आक्रोशित ग्रामीण एसपी को बुलाने की मांग कर रहे थे।

पुलिस इस मामले को सुलझाने का प्रयास कर ही रही थी कि जगदर में ही बलान नदी घाट किनारे पानी में एक युवक का शव मिलने की जानकारी मिली। शव को निकालकर पहचान की कोशिश की जा रही है, लेकिन समाचार भेजे जाने तक पहचान नहीं हो सकी है। शव को देखने से लग रहा है कि कई दिनों पूर्व उसकी हत्या कर नदी में फेंक दिया गया। फिलहाल एक ही गांव में दो अलग-अलग जगह दो दो शव मिलने से चर्चा का बाजार गर्म है।

Tehran/Tel Aviv/Washington : होर्मुज विवाद पर भड़का युद्ध: अमेरिका-इजराइल का ईरान पर हमला, 34 की मौत

तेहरान/तेल अवीव/वाशिंगटन : (Tehran/Tel Aviv/Washington) अमेरिका-इजराइल का 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ शुरू किया गया एकीकृत सैन्य अभियान समूचे पश्चिम एशिया के संकट...

Explore our articles